राजस्थान में कांग्रेस करेगी बड़ा बवाल! राहुल गांधी को उठाया, गहलोत डोटासरा भी हिरासत में

राजस्थान में कांग्रेस करेगी बड़ा बवाल! राहुल गांधी को उठाया, गहलोत डोटासरा भी हिरासत में
Spread the love

जयपुर/दिल्ली : राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच मंगलवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा राजस्थान में जयपुर में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी हिरासत में लिया गया है। इधर, इस घटना के बाद राजस्थान में भी बवाल की आग भड़कने लगी है। इसको लेकर अब राजस्थान कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने अपनी सभी जिला कांग्रेस कमेटी को इसके निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन

राहुल गांधी समेत नेताओं को लिया हिरासत में

नीट पेपर लीक मामले को लेकर पीएम के आवास के समीप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई नेता धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस और सरकार के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जाकर पुलिस राहुल गांधी तक पहुंची। हालांकि इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने राहुल गांधी समय नेताओं को उठाकर बस में बिठाया। इस घटना से अब देश में बवाल मच गया है। इसके अलावा जयपुर में भी राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें : महिला की मौत पर बवाल! कलेक्ट्रेट पर डेड बॉडी रखकर धरना शुरू

राजस्थान में बड़े प्रदर्शन की तैयारी

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद अब कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। इधर, राजस्थान कांग्रेस ने बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और पुतला दहन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर भी शाम 7 बजे डोटासरा की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें : घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’

जयपुर में भी नेताओं ने गिरफ्तार दिया दी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेतृत्व में आज जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर शाम 7:00 बजे कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अशोक गहलोत, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक घनश्याम महर, जाकिर हुसैन गैसावत, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक गंगा देवी, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, आर आर तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस से ले जाया गया।

सचिन पायलट ने कड़ी निंदा की

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘छात्रों की माँग को लेकर धरने पर बैठे राहुल गांधी जी, सांसदों और विपक्ष के नेताओं को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है। जो निंदनीय है। पेपर लीक मामले को लेकर छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकार का आवाज दबाने और दमनकारी रवैया सामने आया है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस दमनकारी रवैया को लेकर जनता जरूर जवाब देगी।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,