पुलिस हिरासत में अशोक गहलोत का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी ने पूछा, ‘सर, पंखा चलाऊं?’
जयपुर : राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं राजस्थान में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी जमकर प्रदर्शन करते हुए विरोध किया। इसके बाद उन्हें भी हिरासत में लेकर विद्यानगर पुलिस थाने पहुंचाया गया। इस बीच बस में कांग्रेस नेता भारी उमस के बीच पसीने से लथपथ हो गए। इसको देखकर पुलिस बस के चालक ने अपने समीप खड़े गहलोत से कहा, ‘सर यहां बैठ जाओ, पंखा चलाऊं क्या?’ इस दौरान गहलोत बेहद साधारण तरीके से बस में खड़े नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस करेगी बड़ा बवाल! राहुल गांधी को उठाया, गहलोत डोटासरा भी हिरासत में
गहलोत और डोटासरा पसीने में दिखे बेहाल
दिल्ली में पीएम मोदी के आवास के समीप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेने के बाद देश में हलचल मच गई। इधर, राजधानी जयपुर में भी मंगलवार शाम गहलोत और डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता अंबेडकर सर्किल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठाया। वहां भीषण उमस और गर्मी की कारण बस में सवार गहलोत डोटासरा समेत नेता बेहाल दिखे। पसीने से लथपथ देखकर पुलिस बस चालक ने समीप खड़े हुए गहलोत से बोनट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘सर यहां बैठ जाओ, पंखा चलाऊ’? इस पर गहलोत ने पुलिस चालक के कंधे पर हाथ रखकर आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन
गहलोत को बस में खड़े देखकर सियासी हलचल
पुलिस बस में गहलोत और नेताओं को हिरासत लिए जाने के बाद विद्यानगर पुलिस थाने ले जाया जा रहा था। इस बीच वायरल हुए इस वीडियो को लेकर सियासत में काफी चर्चा हो रही है। तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस की बस में खड़े नजर आए। इसको लेकर उनके समर्थक सोशल मीडिया पर उनके तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इधर, कांग्रेस के नेताओं को बाद में विद्यानगर पुलिस थाने से उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके रिहा होने के बाद जमकर नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’
छात्रों की गूंज को लेकर कार्यक्रम
इधर, राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी और जंतर मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कड़ी निंदा की। इसको लेकर 22 जुलाई दोपहर 2:00 बजे रमाबाई हॉल डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी में छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें सचिन पायलट हिस्सा लेंगे। इस दौरान पायलट मीडिया को भी संबोधित करेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस करेगी बड़ा बवाल! राहुल गांधी को उठाया, गहलोत डोटासरा भी हिरासत में

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






