राहुल गांधी बच्चे की तरह ललचाए मेलोडी टॉफी पर! मदन राठौड़ का कटाक्ष
जयपुर : पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी की एक सोशल मीडिया रील ने देश के सियासी टेंपरेचर को चढ़ा दिया है। इस रील को लेकर अब कांग्रेस पीएम मोदी पर जमकर कटाक्ष कर रही है। इस बीच राहुल गांधी का एक विवादित बयान भी सामने आया। उसके बाद बीजेपी भी हमलावर हो गई है। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को बच्चा बुद्धि बताया। उन्होंने कहा अभी भी उनकी बुद्धि विकसित नहीं हुई है और उनकी नजर मेलोडी टॉफी पर है, जैसे बच्चा टाॅफी की तरफ देखता है। राठौड़ के इस बयान ने अब सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी हैं।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला
राहुल गांधी की नजर तो अभी भी टॉफी पर
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया। पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे देशों के साथ संबंध सुधारने, उनसे समर्थन जुटाने के लिए विदेश गए हैं, लेकिन राहुल गांधी को नहीं दिखता हैं, लेकिन उनकी तो बच्चा बुद्धि है, उन्हें आज भी मेलोडी टॉफी दिखती है। जैसा बच्चा टाॅफी की ओर ललचाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के एक बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी बड़े तो हो गए हैं, लेकिन उनकी बुद्धि अभी तक विकसित नहीं हुई है। तभी तो वह ऐसी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए
राहुल गांधी का बयान कांग्रेस के कब्र खोदने के लिए काफी
मदन राठौड़ राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो विवादित बयान दिया है, वह कांग्रेस के कब्र खोदने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को अब खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि इसकी भूमिका देश को आजाद कराने तक थी, लेकिन आज यह काम खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करके ही दम लेंगे, क्योंकि वह अब तक ऐसा ही काम करते हैं। राहुल गांधी को पीएम मोदी की मेहनत नहीं दिख रही है। वह विदेश में जाकर देश के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची पर मगरमच्छ का कहर! खींचकर ले गया चंबल नदी में
पीएम मोदी की सोशल मीडिया रील पर क्यों मचा है विवाद
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर गए। इस बीच मोदी वहां के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक वायरल रील को लेकर सुर्खियों में हैं। इसने सियासी टेंपरेचर चढ़ा रखा है। इस रील में पीएम मोदी इटली की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री को एक गिफ्ट देते हैं। यह भारतीय कैंडी मेलोडी है। सोशल मीडिया पर इसे मेलोनी और मोदी की जुगलबंदी से जोड़कर ट्रेंड किया जा रहा हैं। इस वायरल रील को लेकर अब राहुल गांधी पीएम मोदी पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग
उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






