दिल्ली में आज आर-पार की लड़ाई! क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे तिहाड़ जेल, जानिए पुलिस ने जमाई पूरी फील्डिंग
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सीजेपी के आंदोलन के कारण जमकर हलचल मची हुई है। अभिजीत दीपके ने आज दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा के साथ प्रोटेस्ट का ऐलान किया है। इसको लेकर राजधानी में सरगर्मियां बड़ी हुई है। इधर, दिल्ली पुलिस भी किसी भी हाल में अभिजीत दीपके को प्रदर्शन नहीं करने देगी। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए है। इस बीच कयास है कि क्या अभिजीत दीपके का भी वही हाल होगा, जो आशुतोष रांका और सौरव दास का हुआ, क्योंकि अभिजीत दीपके ने भी अगर प्रदर्शन किया, तो बीते दिनों मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन होगा। ऐसे में क्या अभिजीत दीपके को भी तिहाड़ जेल का रास्ता देखना पड़ सकता है। हालांकि दीपके ने अपने एक बयान में स्पष्ट कर दिया है कि उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है, लेकिन वह डरने वाले नहीं है।
यह भी पढ़ें : आशुतोष रांका और सौरव दास के बाद अगला नम्बर ध्रुव राठी का! जानिए दिल्ली पुलिस का अगला कदम
दीपके ने किया प्रदर्शन तो शर्तों की होगी अवेहलना
बता दें कि 10 अक्टूबर को जंतर मंतर में प्रदर्शन के लिए पहुंचे अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही प्लेन में डिटेन कर लिया था। बाद में उन्हें 11 अक्टूबर को 50,000 के जमानती बांड भरने के बाद रिहा किया गया। इसमें शर्त रखी गई की एक साल तक शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखना होगा। किसी भी गतिविधि या प्रदर्शन में शामिल नहीं होना है। ऐसे में आशुतोष और सौरव ने जंतर-मंतर में दुबारा प्रदर्शन करने की गलती की, तो उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा। ऐसे में यदि आज दीपके भी फिर से सेंटर पार्क में प्रदर्शन करेंगे, तो यह न्यायालय के आदेश की अवहेलना होगी। ऐसे में कयास है कि दीपके को भी आशुतोष और सौरव दास की तरह जेल का रास्ता देखना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP विधायक पर हमला, गोपीचंद मीणा की कार पर पथराव, जानिए पूरी डिटेल
दिल्ली पुलिस ने जमा ली है पूरी फिल्डिंग
इधर, सेंट्रल पार्क पर दिल्ली पुलिस किसी भी हाल में दीपके को प्रदर्शन नहीं करनेे देगी। इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहां पर प्रदर्शन के लिए पुलिस ने कोई अनुमति नहीं दी है। सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर तक बंद रखा गया है। इसके अलावा दिल्ली के कनॉट प्लेस, राजीव चौक, मेट्रो स्टेशन, जंतर मंतर, पालिका बाजार समेत स्थानों पर 6000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वही 220 कंपनी जिनमें 26000 जवान सीआरपीएफ को भी नियुक्ति किया गया है। इसके अलावा चप्पे चप्पे पर बेरिकडिंग्स की गई है। सेंट्रल पार्क में एक दर्जन से अधिक नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : रघु शर्मा ने पुलिस को कहा ‘बेशर्म’, कहा चाहे ‘भजनलाल को बुलवा लो’, हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व मंत्री
दीपके ने गिरफ्तारी की जताई आशंका
दिल्ली पुलिस के व्यापक प्रबंधन के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके ने बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि उन पर दिल्ली पुलिस की कड़ी नजर रखी जा रही है। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी उनके आसपास तैनात है। सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ियां जो बिना नंबर प्लेट की हैं। वह उनका लगातार पीछा कर रही है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अफसर की भी लगातार उनके घर के आसपास मूवमेंट हैं। उन्होंने आशंका का जताई कि मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन मैं इसे डरने वाला नहीं हूं।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






