मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ

मेरे खिलाफ बड़ी साजिश! अशोक गहलोत का इशारा किसकी तरफ
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में सचिन पायलट को फिर से कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के कयास को लेकर सियासी हलचल मची हुई। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फिर से बड़े सियासी दांव पेंच से कांग्रेस में खलबली पैदा कर दी है। गहलोत ने चौकाते कहा कि वह तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन उनके खिलाफ बड़ी साजिश हुई है। गहलोत के इस बयान से सियासत काफी हैरान है। इधर, सचिन पायलट के फिर से ताजपोशी की संभावनाओं के बीच गहलोत के इस बयान को लेकर कई मायने हैं। अब सवाल उठता है कि 2022 के इस घटनाक्रम के बाद गहलोत को यह बयान देने की क्यों जरूरत आ पड़ी? इसको लेकर सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : सांसद के खिलाफ सड़कों पर लोग! इस्तीफे की क्यों मांग उठाई

गहलोत ने पहली बार कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे

राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने यह हैरान कर देने वाला बयान दिया है। इसमें उन्होंने पहली बार कहा कि उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की इच्छा थी, लेकिन कोई साजिश हुई और पर्यवेक्षक आ गए, उस समय ऐसे हालात बन गए कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाया। इधर, गहलोत का यह बयान न केवल राजस्थान की सियासत को हैरान कर रहा है, बल्कि इस बयान को लेकर कांग्रेस के नेता भी चकित हैं। सियासी जानकर इस बयान को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अशोक गहलोत को इस बयान को देने की क्यों जरूरत पड़ी? इधर, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के इस बयान को लेकर सचिन पायलट के समर्थक उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 5 साल का यह बच्चा कौन? जिसने एसपी और सीओ के आगे चलाई साइकिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मैं क्यों मना करूंगा

गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं अपने करीबी या अन्य लोगों को कैसे समझाऊं कि यदि सोनिया गांधी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहती थी, तो मैं क्यों मना करूंगा, लेकिन उस समय परिस्थितियां ऐसी बनी कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाया, लेकिन सब लोग यही समझते हैं कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने रहना चाहते थे, इसलिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बने। बता दें कि वर्ष 2022 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे दौड़ में था। उस समय यह सियासी चर्चा रही कि गहलोत सीएम बने रहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ने सोनिया गांधी से मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने की मंशा जाहिर की थी। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें : आप जस्यो सीएम ना देख्यो, बुजुर्ग महिला की बातचीत का रोचक वीडियो

आखिर क्यों सता रहा है, गहलोत के मन में डर?

राजस्थान में सचिन पायलट के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के कयास के चलते एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आक्रामक हो गए हैं। ऐसे में चर्चा है कि क्या गहलोत को फिर से सचिन पायलट के कारण डर सताने लगा है? राहुल गांधी के पुष्कर दौर में भी प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से सचिन पायलट की तस्वीरों को काट दिया गया। इसको लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इसके लिए अशोक गहलोत को ही जिम्मेदार बात कर बयान दिया। इधर, सचिन पायलट को लेकर गहलोत कुछ दिनों से फिर से मानेसर और उससे जुड़े हुए सारे सियासी मुद्दों को फिर से कुरेदने लगे हैं।

सचिन पायलट फिर होंगे पीसीसी अध्यक्ष! जानिए इसके पीछे बड़ी वजह

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author