आप जस्यो सीएम ना देख्यो, बुजुर्ग महिला की बातचीत का रोचक वीडियो

आप जस्यो सीएम ना देख्यो, बुजुर्ग महिला की बातचीत का रोचक वीडियो
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ की तर्ज पर जबरदस्त एक्शन में है। ग्राम चौपालों के माध्यम से सीएम का सरल अंदाज लोगों को लुभा रहा है। गांवों में जाकर ग्रामीणों का दुख दर्द सुनकर तत्काल उनका निदान करना, उन्हें सबसे अलग बना रहा है। इस बीच भीलवाड़ा जिले से एक रोचक वीडियो सामने आया। जिसमें 107 वर्ष की कुमकुम देवी ने सीएम भजनलाल को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया। वह सीएम के काम से बेहद खुश नजर आई। उसने देहाती भाषा में कहा कि “दूजूँ मैं मोकला देख्या राज, अपरे जसो ना देख्यो”। बुजुर्ग महिला ने सीएम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खूब काम करो। सीएम और बुजुर्ग महिला के बीच की बातचीत का यह रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें : टोंक में भीषण हादसा! कार के अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे, मचा कोहराम

आप जैसा राज नहीं देखा, बुजुर्ग महिला सीएम से बोली

सीएम भजनलाल इन दिनों प्रदेश के विभिन्न गांवों में जाकर ग्राम चौपालों के जरिए लोगों की समस्याएं जान रहे हैं। उनका यह अंदाज बिल्कुल बॉलीवुड की मशहूर फिल्म नायक में एक दिन के सीएम अनिल कपूर की तर्ज पर दिखाई दे रहा है। इस बीच भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सीएम ने 107 वर्ष की कुमकुम देवी से मुलाकात की। इस दौरान कुमकुम देवी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि “दूजूँ मैं मोकला देख्या राज, अपरे जसो ना देख्यो” यानी कई सरकारें देखी, लेकिन आप जैसा राज नहीं देखा। बुजुर्ग कुमकुम देवी खुले दिल से सीएम को आशीर्वाद देते हुए नजर आई। उन्होंने कहा कि खूब काम करो। इस पर सीएम भजनलाल ने हाथ जोड़कर कुमकुम देवी का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें : पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट क्यों? किस वजह से कांग्रेस में डर

सीएम ने पूछा, पेंशन आ रही है या नहीं

इस दौरान सीएम ने बुजुर्ग महिला कुमकुम देवी से पूछा कि आपकी पेंशन आ रही है या नहीं? इस पर कुमकुम देवी ने जवाब दिया कि उनके पेंशन आ रही है। उन्होंने बताया कि इस पेंशन से उनकी दवाइयां आ जाती है। इसी तरह सीएम सुबह भ्रमण के दौरान 102 वर्ष के ओंकार तेली से भी मुलाकात की। जहां उन्होंने उनके स्वस्थ, दिनचर्या और जीवन के अनुभव के बारे में पूछा। इसके अलावा कई बुजुर्गों ने सीएम के सिर पर हाथ फेर कर आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान सीएम ने ग्रामीणों के हाल-चाल जाने और बच्चों को दुलार करते हुए चॉकलेट वितरित की।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट फिर होंगे पीसीसी अध्यक्ष! जानिए इसके पीछे बड़ी वजह

बच्चे का गजब कॉन्फिडेंस! सीएम के पास सीना तानकर पहुंच गया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!