ग्राम पंचायत के प्रशासक को सड़क पर लताड़! मंत्री मदन दिलावर फिर एक्शन में
जयपुर : सरकार के पंचायत राज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार को एक बार फिर एक्शन में नजर आए। इस दौरान दौसा जिले के एक दिवसीय दौरे के चलते उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान गंदगी के अंबार देखकर दिलावर का पारा गर्म हो गया। मंत्री ने एक ग्राम पंचायत के प्रशासक को तो सड़क पर ग्रामीणों के सामने जमकर डांट लगाई। साथ ही प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री के इस एक्शन से लोगों में हलचल मच गई।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की सुरक्षा में अचानक घुसा व्यक्ति! सुरक्षाकर्मियों में मच गया हड़कंप
मंत्री ने प्रशासक को सबके सामने लगा दी डांट
दरअसल, पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को दौसा के दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने सिकराय की मानपुरा ग्राम पंचायत में गंदगी के अंबर देखें। उन्होंने इसको लेकर ग्रामीणों से सफाई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इसमें लोगों ने बताया कि गांव में सफाई के लिए कोई नहीं आता है। यह सुनकर मंत्री का पारा गर्म हो गया और उन्होंने मौके पर ग्राम पंचायत के प्रशासक नेतराम को बुलाया। मंत्री ने सबके सामने प्रशासक को जमकर डांट लगाई। इसके बाद स्वच्छता भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा और प्रशासक नेतराम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल
अन्य ग्राम पंचायतों में भी मंत्री को मिले यही हाल
इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने पांचोली, ठीकरिया गांव में भी सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया, जहां भी यही हाल मिला। मंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ना तो कभी सफाई होती है, न ही कचरा लेने के लिए कोई गाड़ी आती है। गंदगी के कारण गलियों और रास्तों से निकलना लोगों के लिए दुभर हो गया है। ठीकरिया गांव के लोगों ने बताया कि पंचायत की तरफ से कभी भी सफाई नहीं हुई। लोगों को खुद ही अपने घरों के बाहर झाड़ू लगाकर सफाई करनी होती है। इस पर मंत्री ने पंचायत समिति सिकराय की विकास अधिकारी को फोन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : PM और CM के पोस्टर फाड़े! वायरल वीडियो से बवाल मचा
सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त है मंत्री
बता दें कि पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू से सख्त नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उनकी एक कार्रवाई काफी चर्चा में रही। जब 23 मार्च 2026 को सीकर जाते समय उन्होंने पलसाना की रेवासा ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार देखा। उन्होंने तत्काल फोन से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दो खंड विकास अधिकारी, दो स्वच्छता प्रभारी को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एसीईओ को भी चार्ज शीट के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे
CM भजनलाल की सुरक्षा में अचानक घुसा व्यक्ति! सुरक्षाकर्मियों में मच गया हड़कंप

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






