ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई
Spread the love

कोटा/जयपुर : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधानसभा क्षेत्र के फील्ड में उतरे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अधिकारियों को फोन पर लताड़ लगातार लगाते हुए कहा कि ‘तुम मुझे यह फर्जी फोटो भेजते रहते हो, लेकिन फील्ड में तो कोई काम नहीं हो रहा है।’ इस दौरान सड़क निर्माण में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कई अनियमितताए देखी। जिसके कारण उनका पारा गरम हो गया। दरअसल, ऊर्जा मंत्री कोटा के देवली क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां

अधिकारी को लताड़, मुझे फर्जी फोटो भेजते हो

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को कोटा जिले के देवली क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की। वहां बड़ी अनियमितताएं देकर ऊर्जा मंत्री का पारा जमकर गर्म हो गया और उन्होंने फोन पर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। अधिकारियों को कहा कि तुम मुझे फर्जी फोटो भेजते रहते हो, जबकि यहां फील्ड में कोई काम नहीं हुआ है। 2 साल हो गए हैं कहते-कहते फिर कब होगा? अधिकारियों को लताड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : चिकित्सा मंत्री के पैर पड़ रोने लगी महिला नर्स! फिर मंत्री ने यह दिया जवाब

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री दिखी

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधायक कोष से स्वीकृत खेतों के रास्तों के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि गिट्टी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता घटिया स्तर की थी। मंत्री ने गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि खेतों तक किसानों के लिए रास्ता पहुंचना सरकार का संकल्प है। इस दौरान मंत्री ने देवली कस्बे में नालियों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मानसून के चलते आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। खेरली कन्दा फल गांव में मंत्री हीरालाल नगर में ग्राम चौपाल में हिस्सा लिया, जहां ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : जलदाय मंत्री बोले, पैसे मांगे तो उसके जूत जमाओ, ऐसा क्यों बोले कन्हैया लाल चौधरी

नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!