PM और CM के पोस्टर फाड़े! वायरल वीडियो से बवाल मचा

PM और CM के पोस्टर फाड़े! वायरल वीडियो से बवाल मचा
Spread the love

बूंदी : राजस्थान के बूंदी में बीते दिनो हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़े जाने बीजेपी में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान होर्डिंग में लगे हुए पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के पोस्टर फाड़ दिए। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, इस घटना से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। हांलाकि इस वीडियो को लेकर द पॉलिटिकल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इस वीडियो को देखने के लिए फेसबुक के इस लिंक पर देख सकते है👇

https://www.facebook.com/share/r/1BwaBJ1vhb/

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे

पीएम और सीएम के पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल

बता दें कि बूंदी में हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में बीते दिनों विरोध रैली निकाली गई थी। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से नीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर छात्रों पर जो लाठी चार्ज हुआ। उस घटना का विरोध किया जा रहा था। इस बीच प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल के पोस्टर को फाड़ दिया। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे कुछ लोग पोस्टर फाड़ कर हुड़दंग मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ रैली में कांग्रेस का झंडा लेकर कार्यकर्ता भी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदेश को मिली बड़ी सौगात! 144 रोड़वेज बसों से आसान होगा सफर

पोस्टर फाड़ने की घटना से बूंदी में मचा बवाल

कांग्रेस की विरोध रैली में पोस्टर फाड़ने की घटना से अब बवाल मच गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद बूंदी बीजेपी में आक्रोश फैल गया है। इस घटना पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं। इसको लेकर अब जल्द ही बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस और प्रशासन से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेगा।

मामला दर्ज करवाया जाएगा : बूंदी जिला अध्यक्ष

इधर, ‘द पॉलीटिकल टाइम्स’ ने बंदी के भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल मीणा से फोन पर बात की। इसमें उन्होंने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह जिन भी लोगों ने किया है, यह गलत है। यह पोस्टर कोई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं का है। इसको लेकर वह बूंदी के जिला कलेक्टर और एसपी से बात कर इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुसे बदमाश! फिर कर दी फायरिंग

कांग्रेस ने गत बुधवार को रैली निकालकर विरोध किया था

बता दें कि दिल्ली जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बीते बुधवार को हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली, जो बाईपास पेट्रोल पंप से शुरू होकर बूंदी कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान विधायक चांदना बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर छात्रों पर जिस तरह बर्बरता की गई, इसके बाद देश के गृहमंत्री को भी अपना इस्तीफा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में CJP पर चले लट्ठ तो! बोले मदन दिलावर, जैसा किया वैसा मिला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,