डोटासरा का भजनलाल सरकार को खुला चैलेंज! ‘मुझे नहीं पकड़ पाए… थूक है इनके मुंह पर’
जयपुर : नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद राजस्थान में भी जमकर सियासी हलचल मची हुई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा मांगने पर उन्हें जमकर जमकर ट्रोल किया गया। इस बीच डोटासरा ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए भजन लाल सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने पेपर लीक मामले में कहा कि ढाई साल हो गए, लेकिन यह लोग अब तक मुझे नहीं पकड़ पाए, थूक है इनके मुंह पर। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब मैं ईमानदार हूं, चाहे मेरा नार्को टेस्ट करवा लो। डोटासरा के इस बयान से सियासी पारे में जमकर उबाल आ गया है।
यह भी पढ़े : राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के साथ दुर्व्यवहार! विधायक के बेटे पर लगाया आरोप
थूक है इनके मुंह पर, जो मुझे नहीं पकड़ पाएं
दरअसल, गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में डोटासरा ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि ढाई साल हो गए, यह लोग अब तक मुझे नहीं पकड़ पाएं, थूक है इनके मुंह पर। इसका मतलब मैं सही हूं, ईमानदार हूं। मैंने कोई पेपर लीक नहीं किया हैं। उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा को घेरते हुए कहा कि नार्को टेस्ट इनका तो कृषि पर करवा लो और मेरा पेपर लीक पर करवा लो। सब पता चल जाएगा कौन ईमानदार और कौन बईमान है।
यह भी पढ़े : ‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!
डोटासरा ने 2 करोड रुपए का मांगा हिसाब
इस दौरान डोटासरा ने एक सवाल के जवाब में किरोड़ी लाल मीणा का नाम लिए बगैर कहा कि उनके पास क्या प्रमाण है? पहले यह तो बताइए की 2 करोड 43 लाख रुपए किसने किसको देने के लिए लिए थे। वो तो बताए। कृषि विभाग में 500 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। यह कोई छोटा-मोटा घोटाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब उनको किसी आईपीएस ने फोन किया कि आपकी गिरफ्तारी होगी, तो यह उनसे मिलकर सारी सेटिंग कर ली। उन्होंने कहा कि यह अपने पाप को छिपाने के लिए दूसरों की तरफ अंगुली करते है, तो यह जनता सब जानती है।
यह भी पढ़े : ग्राम पंचायत के प्रशासक को सड़क पर लताड़! मंत्री मदन दिलावर फिर एक्शन में
किरोड़ी लाल मीणा पर क्यों भड़के हुए हैं डोटासरा
बता दें कि गोविंद सिंह डोटासरा मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर भड़के हुए हैं। इसका कारण बीते दिनों कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। जिसमें आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधि रमेश चंद्र पूनिया ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। कृषि मंत्री का आरोप है कि इस दौरान डोटासरा ने अपने प्रभाव के चलते परिवार के लोगों के फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवा लिए। यह नहीं वर्ष 2016 आरएएस परीक्षा में अपने बेटे अविनाश के अलावा परिवार के 6 सदस्यों को परीक्षा में चयन करवा दिया।
यह भी पढ़े : BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






