CM भजनलाल की सुरक्षा में अचानक घुसा व्यक्ति! सुरक्षाकर्मियों में मच गया हड़कंप

CM भजनलाल की सुरक्षा में अचानक घुसा व्यक्ति! सुरक्षाकर्मियों में मच गया हड़कंप
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए 144 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जब सीएम समारोह स्थल पर खड़ी नई बसों के सामने खड़े चालकों से मुलाकात कर रहे थे। इस बीच अचानक एक व्यक्ति सीएम की सुरक्षा में घुस गया और उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। इस बीच तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया। अचानक सीएम के पास आए उस व्यक्ति के कारण एक बार तो वहां हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

 

यह भी पढ़ें : PM और CM के पोस्टर फाड़े! वायरल वीडियो से बवाल मचा

सीएम के पास पहुंचकर सेल्फी लेने का प्रयास

दरअसल, सीएम भजनलाल ने रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से नई बसों को पूजन के बाद हरि झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम बस चालकों के साथ संवाद कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति अचानक उनके पास पहुंच गया और सीएम के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। व्यक्ति की इस एक्टिविटी को देखकर सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और उन्होंने उसे तुरंत रोक दिया। जब उसने सेल्फी लेने का प्रयास किया तो सीएम ने उसके हाथ को रोक दिया। बाद में सीएम ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। व्यक्ति ने सीएम के पैर छूने का प्रयास किया, तो भजनलाल शर्मा एक बार तो वह असहज हो गए।

यह भी पढ़ें : BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बस चालकों से संवाद के दौरान सीएम के नजदीक अचानक इस व्यक्ति के आने की घटना ने एक बार तो सुरक्षा कर्मियों के होश उड़ा दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। इधर, सियासी गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि यह घटना क्या सीएम की सुरक्षा में चूक तो नहीं है? क्योंकि जब सीएम बस चालकों से संवाद कर रहे थे, उस समय अचानक यह व्यक्ति कैसे उनके समीप पहुंच गया। हालांकि सेल्फी के लिए घुसने वाले व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे

BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,