राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन
Spread the love

जयपुर/दिल्ली : राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। इस बीच स्थिति बिगड़ते हुए देखकर दिल्ली पुलिस ने कई कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया है। इनमें राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी शामिल है, उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल थे। इधर, राजस्थान प्रभारी के हिरासत में लिए जाने के बाद राजस्थान की सियासत में भी हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : महिला की मौत पर बवाल! कलेक्ट्रेट पर डेड बॉडी रखकर धरना शुरू

धरना प्रदर्शन में राजस्थान प्रभारी हिरासत में

बता दें कि देश में बीते दिनों नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ। दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया। जिसमें पुलिस और कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री आवास के समीप पहुंच गए, जहां जमकर बवाल किया। इस बीच जब प्रदर्शन बेकाबू होता दिखा, तो वहां मौजूद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस बीच राजस्थान के कांग्रेस को सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कांग्रेस करेगी बड़ा बवाल! राहुल गांधी को उठाया, गहलोत डोटासरा भी हिरासत में

राजस्थान में भी मच गई है हलचल

इधर, राजस्थान प्रभारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘बच्चों पर जिस तरीके से लाठियां बरसाई गई यह गुंडागर्दी है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के आवास के समीप कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब राजस्थान की सियासत में भी हलचल मच गई है। राजस्थान कांग्रेस भी नीट पेपर मामले में सरकार को जमकर घेर रही है। वही राजस्थान कांग्रेस भी इसे प्रदर्शन को लेकर अब अपनी रणनीति तैयार करने लग गई। कांग्रेस दिग्गज सचिन पायलट इस बीच 22 जुलाई को ‘छात्र युवा न्याय बदलाव गूंज कार्यक्रम’ के तहत रमाबाई हॉल, डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी में हिस्सा लेंगे।

सरकार की एक महीने से असंवेदनशीलता और संवादहीनता – गहलोत

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे को एक महीने से नजरअंदाज कर रखा है। दिल्ली में युवा अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन लाठी डंडों की जोर पर उनका दमन किया गया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता संसद में इस मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, लेकिन सरकार इस पर संवाद करने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संवाद में विश्वास नहीं रखती है।

घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,