राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के साथ दुर्व्यवहार! विधायक के बेटे पर लगाया आरोप
बूंदी : राजस्थान के बूंदी में कांग्रेस में जमकर घमासान देखने को मिला। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के साथ दुर्व्यवहार करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसको लेकर खुद ममता शर्मा ने वीडियो जारी करते हुए बूंदी के वर्तमान विधायक हरिमोहन शर्मा के पुत्र और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा पर आरोप लगाया है। बता दें कि ममता शर्मा कांग्रेस की विधायक भी रह चुकी हैं। ऐसे में महिला कांग्रेस नेता के साथ पीसीसी सदस्य के दुर्व्यवहार की घटना से सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : अब डोटासरा और गहलोत में भी किचकिच! जो डोटासरा ने महेंद्रजीत मालवीय को सुनाई खरी-खरी
वीडियो जारी कर ममता शर्मा ने बयां किया दर्द
ममता शर्मा ने जारी वीड़ियों में यह घटना गुरुवार की बताई है। जब बूंदी जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक ममता शर्मा बोल रही थी। इस बीच विधायक हरिमोहन शर्मा के पुत्र और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने वीडियों में आरोप लगाया कि इन लोगों के दिल में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। मुझे इस बात का बड़ा अफसोस हैं। यह लोग महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सत्येश शर्मा में संस्कारों की कमी है। ममता शर्मा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको सियासत में हलचल मची हुुई है।
यह भी पढ़ें : डोटासरा का भजनलाल सरकार को खुला चैलेंज! ‘मुझे नहीं पकड़ पाए… थूक है इनके मुंह पर’
सच्ची बात लोगों के लिए बर्दाश्त नही होती है
वीडियो में आगे ममता शर्मा ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि यह पढ़े लिखे लोग दुर्व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं बड़े अच्छे तरीके से अपनी बात रख रही थी, लेकिन सच्ची बात लोगों को बर्दाश्त नहीं होती है। उन्होंने कहा कि वह इस तरीके से बोलने लगे कि उन्होंने अपनी सारी हदें पार कर दी। वहां बैठक में जो पर्यवेक्षक आए थे, वह भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें : CID के ‘दया’ की तरह सुर्खियों में दया चौधरी! बच्चों के साथ ‘लंगड़ी पव्वा’ खेला, अब बजरी माफियाओं पर कहर
संस्कारों की कमी है सत्येश शर्मा में
वीडियो में ममता शर्मा विधायक हरिमोहन शर्मा के बेटे सत्येश शर्मा पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने व्यवहार किया है। उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि उनमें संस्कारों की कमी हैं, शायद उन्हें बचपन में संस्कार नहीं मिले। उन्होंने जिस तरीके से मेरे साथ व्यवहार किया। उससे लगता है कि उनके घर में भी महिलाओं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह उनके साथ भी कैसा व्यवहार करते होंगे। कांग्रेस की बैठक में सभी लोग अपनी अपनी बात रखते हैं। मैं भी अपनी बात रख रही थी, लेकिन जिस तरीके से मेरी बात को काटा गया। मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह काफी अफसोस जनक है।
यह भी पढ़ें : छात्र संघ चुनाव को लेकर फिर बवाल! टंकी पर चढ़े छात्रों ने कहा, अब तो अर्थी ही नीचे उतरेगी
इस बात को लेकर हुआ विवाद
इधर, ममता शर्मा के आरोप को लेकर सत्येश शर्मा ने कहा कि उन्होंने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। बैठक में ममता शर्मा विधायकों पर जनसमस्याओं को लेकर उदासीनता का आरोप लगा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पर भी टिप्पणी की। उन्होंने सोनिया गांधी के पीएम पद के त्याग का उदाहरण दिया, तो मैंने उन्हें कहा कि उपदेश देने से पहले खुद इस बात पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया लेकिन आपने उनकी पीठ पर चाकू घोंप कर बीजेपी में शामिल हो गई। इस तरह मीटिंग में आकर संगठन पर टिप्पणी करना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की सुरक्षा में अचानक घुसा व्यक्ति! सुरक्षाकर्मियों में मच गया हड़कंप
कौन हैं, ममता शर्मा जानिए पूरी प्रोफाइल
बूंदी निवासी ममता शर्मा कांग्रेस की पूर्व विधायक रह चुकी है। वह 1998 से 2003 तक बूंदी विधायक रही। ममता शर्मा स्वतंत्रता सेनानी दरलाल देवता की बेटी हैं। उन्होंने 1985 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वर्ष 2011 से 14 तक केंद्र में कांग्रेस की गवर्नमेंट के दौरान उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2018 में ममता शर्मा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इसी विवाद को लेकर सत्येश शर्मा और ममता शर्मा के बीच बहस हुई।
यह भी पढ़ें : BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






