BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल

BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल
Spread the love

जालोर : राजस्थान के जालोर में बीजेपी के सांसद लुंबाराम चौधरी को लोगों का जमकर गुस्सा झेलना पड़ा। सुनवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सांसद का हाथ पकड़कर गंदगी की हालत दिखाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान सांसद ने लोगों को कहा कि ‘इस बार पीएम ने सफाई के लिए 25 करोड रुपए दिए हैं।’ इस पर एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ‘साहब 25 करोड रुपए का क्या करें? यह गंदगी तो आपको दिखाई दे रही होगी’। लोगों के विरोध को देखकर एक बार तो सांसद लुंबा राम चौधरी भी हैरान रह गए। उन्होंने मौके से ही नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : PM और CM के पोस्टर फाड़े! वायरल वीडियो से बवाल मचा

सांसद का हाथ पकड़कर लोगों ने दिखाई गंदगी

दरअसल, जालोर सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी रविवार को दिशा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए। इस दौरान वह अपने एक मित्र के घर पर मिलने गए। इस बीच लोगों ने उन्हें घेर लिया। सांसद के सामने ही सड़क पर काफी मात्रा में गंदा पानी भरा हुआ था। लोगों को इस पानी के बीच में से गुजरना पड़ रहा था। इस पर लोगों ने सांसद के सामने जमकर नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने बताया कि सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया है। इसके अलावा नाली की दीवार तोड़ देने से सारा गंदा पानी सड़क पर आ गया है। लोगों का जीना दुबर हो गया है। इस पर सांसद ने नगर परिषद अधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर लताड़ लगाई।

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे

अधिशासी अधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश

लोगों के आक्रोश के चलते सांसद ने मौके से ही नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस के पास गंदगी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। जिसके कारण लोग परेशान है। जिन भी लोगों ने नाली तोड़ने का काम किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराएं और इस समस्या का जल्द निराकरण करें। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि यदि शाम तक कोई नहीं आए तो मुझे फिर से बताना।

यह भी पढ़ें : प्रदेश को मिली बड़ी सौगात! 144 रोड़वेज बसों से आसान होगा सफर

25 करोड रुपए का क्या करें साहब

सांसद के समक्ष आसपास के लोगों ने शहर में डगमगाई सफाई व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सांसद के पीए की शिकायत करते हुुए कहा कि जब भी आपको फोन कियाा है। वह आपसे बात नहीं करवाता है। सांसद ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी ने सफाई के लिए 25 करोड रुपए दिए हैं।’ इस पर वहां मौजूद एक स्थानीय निवासी ने जवाब देते हुए कहा कि ‘साहब इन 25 करोड रुपए का क्या करें?’ सफाई तो हो नहीं रही है। यह गंदगी तो आपके सामने है। यह सुनकर सांसद भी एक बार तो सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुसे बदमाश! फिर कर दी फायरिंग

PM और CM के पोस्टर फाड़े! वायरल वीडियो से बवाल मचा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,