CID के ‘दया’ की तरह सुर्खियों में दया चौधरी! बच्चों के साथ ‘लंगड़ी पव्वा’ खेला, अब बजरी माफियाओं पर कहर
भीलवाड़ा/जयपुर : राजस्थान के भीलवाड़ा में जहाजपुर थाना थाना प्रभारी दयाराम चौधरी अपने सिंघम अंदाज में कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में जमकर सुर्खियों में हैं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ लंगडी पव्वा खेल कर अपने सरल अंदाज के कारण चर्चा में आए चौधरी अब अवैध बजरी माफियाओं के लिए कहर साबित हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस की लोकेशन साझा करने वाले सोशल मीडिया ग्रुपों पर न केवल बड़ी कार्रवाई की, बल्कि अवैध बजरी से भरे हुए करीब एक दर्जन ट्रैक्टर ट्राली को भी जब्त किया। उनकी यह कार्रवाई अब लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं बजरी माफियाओं में भय का माहौल बन गया है।
यह भी पढ़ें : छात्र संघ चुनाव को लेकर फिर बवाल! टंकी पर चढ़े छात्रों ने कहा, अब तो अर्थी ही नीचे उतरेगी
SHO का लगातार बजरी माफियाओं पर कहर जारी
जहाजपुर में नए थाना प्रभारी दयाराम चौधरी लगातार अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक्शन ले रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों बजरी माफियाओं और परिवहन करने वालों को सख्त चेतावनी दी। इसी के चलते 9 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया। इसके अलावा थाना प्रभारी ने पुलिस की लोकेशन साझा करने वाले कुछ सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी कार्रवाई की। जिसके कारण अवैध बजरी माफियाओं और परिवहन करने वाले लोगों का नेटवर्क कमजोर हो गया। इसी का फायदा उठाते हुए थाना अधिकारी दयाराम चौधरी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बजरी माफियाओं में भय पैदा कर दिया है।
यह भी पढ़ें : डोटासरा का भजनलाल सरकार को खुला चैलेंज! ‘मुझे नहीं पकड़ पाए… थूक है इनके मुंह पर’
थड़ियोें पर बैठकर पुलिस की लोकेशन करते थे शेयर
थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया ग्रुपों के जरिए पुलिस थाने के बाहर जो थडिया है, वहां पर बैठकर पुलिस की लोकेशन को शेयर करते थे। इसके कारण जब भी पुलिस अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने जाती। उससे पहले ही बदमाशों को पुलिस की लोकेशन मिल जाती। जिसका फायदा उठाकर वह फरार हो जाते थे। पुलिस को जब इसके इनपुट मिले, तो कार्रवाई करते हुए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसके कारण यह नेटवर्क अब कमजोर पड़ गया है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि अब पुलिस थाना परिसर के आमने-सामने वाली वीडियो की वीडियो ग्राफी करवाई जाएगी, यदि कोई व्यक्ति फालतू बैठा हुआ या पुलिस की लोकेशन शेयर करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें : ग्राम पंचायत के प्रशासक को सड़क पर लताड़! मंत्री मदन दिलावर फिर एक्शन में
बच्चों के साथ खेल कर सुर्खियों में आए थे थाना प्रभारी
बीते कुछ दिनों पूर्व जहाजपुर में ट्रांसफर होकर आए थाना प्रभारी दयाराम चौधरी उस समय अपने सरल अंदाज के कारण चर्चा में आए। जब रात्रि पुलिस गश्त के दौरान उन्हें कुछ बच्चों को घर के बाहर लंगडी पव्वा जैसा खेल खेलते हुए देखा, इसे देखकर थाना प्रभारी चौधरी भी मचल गए और वह भी बच्चों के साथ यह गेम खेलते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं लोगों ने उनके इस सरल अंदाज की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें : BJP सांसद पर भड़के लोग! हाथ पकड़ कहा क्या करें, मोदीजी के 25 करोड़ का, Video वायरल
छात्र संघ चुनाव को लेकर फिर बवाल! टंकी पर चढ़े छात्रों ने कहा, अब तो अर्थी ही नीचे उतरेगी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






