फिल्मी स्टाइल में किडनैप! फिर युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक को किडनैप कर पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मामले में दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने बाइक पर बैठे युवक और उसके साथी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों को किडनैप कर कैंपर गाड़ी में डाल उठा ले गए। इस बीच एक युवक को आगे उतार दिया, जबकि दूसरे पर चलती गाड़ी में लात-घुसे और डंडे बरसाते रहे। बाद में युवक को सोड़ा गांव के पास फेंक गए। इधर, लोगों ने गंभीर हालत में युवक को जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित किया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश गाड़ी से युवक को फेंकते नजर आ रहे हैं।
किडनैप का CCTV वीडियो X के इस लिंक पर देखिए👇
https://x.com/i/status/2064543979576954912
युवक का किडनैप कर जमकर पीटा
जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि घटना खुहड़ी थाना इलाके में मंगलवार दोपहर 3 बजे सोडा गांव के पास हाईवे सामने आई। महावीर सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक पर से अपने गांव म्याजलार जा रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। बदमाशों ने महावीर और उसके साथी को कैंपर गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर ले गए। बदमाशों ने रास्ते में महावीर के साथी को उतार दिया। जबकि महावीर सिंह को चलती गाड़ी में लाठी-डंडों से पीटा। हमलावार सोडा गांव के पास सड़क किनारे महावीर को फेंककर फरार हो गए। इसके चलते लोगों ने महावीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट का जवाब नही! शालीनता से गहलोत को करारा जवाब
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू
जैसलमेर में दिनदहाड़े युवक का किडनैप कर उसके साथ निर्मम पिटाई की घटना ने लोगों में भय व्याप्त कर दिया। घटना को लेकर युवक के किडनैप का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, जैसलमेर एसपी के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं पुलिस किडनैप के सीसीटीवी फुटेज गया आधार पर बदमाशों और गाड़ी के नंबरों के आधार पर उन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सांपों की अठखेलियां! जिसे देखकर लोग दंग रह गए, वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






