PM मोदी के किस्से में वसुंधरा के साथ जुगलबंदी! क्या कोई हैं बड़ा संकेत
जयपुर/बालोतरा : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा में रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश को कई बड़ी सौगाते भी दी। इस बीच पीएम मोदी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिक्र करना नहीं भूले। इधर, राजे के जिक्र ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मोदी ने गुजरात से नर्मदा का पानी राजस्थान लाने को लेकर वसुंधरा राजे के साथ उनकी जुगलबंदी का किस्सा बयान किया। इसको लेकर अब सियासी गलियारों में न केवल हलचल मच गई है, बल्कि कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने युवक का अचानक पकड़ लिया हाथ! CM भजनलाल भी चौक गए
मोदी के भाषण में वसुंधरा का जिक्र से हलचल
पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर सियासी जानकार लोगों की न केवल पूरी नजर रहती है, बल्कि उनके भाषण के बड़े संकेत को लेकर भी काफी चर्चा रहती है। पिछले काफी समय से देखा गया है कि पीएम मोदी राजस्थान दौरे में अपने भाषण में वसुंधरा राजे का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। कुछ ऐसा ही बालोतरा में भी देखने को मिला। जब उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान वसुंधरा राजे के साथ अपनी जुगलबंदी का एक किस्सा बयान किया। इसमें उन्होंने कहा कि दोनों के आपसी सामंजस्य के चलते बिना किसी विवाद के गुजरात से नर्मदा का पानी राजस्थान लाने के लिए सहमति बनी और यह पानी राजस्थान लाया गया।
यह भी पढ़ें : सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन
बिना विवाद ही हो गया नर्मदा पानी का समझौता
पीएम ने कहा कि राजस्थान के लोगों को भी लगता था कि पता नहीं गुजरात राजस्थान को पानी देगा या नहीं, लेकिन हमारा सौभाग्य था कि राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार और गुजरात में भी बीजेपी की सरकार, उस समय मैं गुजरात में मुख्यमंत्री था और राजस्थान में बहन वसुन्धरा जी मुख्यमंत्री थी। हम दोनों ने मिलकर बिना कोई संघर्ष, बिना कोई वाद-विवाद, बिना कोई आंदोलन, बिना कोई लड़ाई गुजरात से नर्मदा का पानी राजस्थान के साथ साझा किया।
यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत पर समाज की हुंकार! 12 जुलाई के बाद आंदोलन
वसुंधरा के नाम से जमकर बजी तालियां
बालोतरा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रदेश के सियासत की नजरे एक टक टिकी रही। इस बीच पीएम मोदी ने अपने भाषण में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जिक्र किया। इस पर जयपुर में कार्यक्रम में उनका जिक्र होते ही खूब तालियां बजी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखने को मिला। दरअसल, वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ी थी। उन्होंने जयपुर में एसएमएस इनडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में हिस्सा लेते भी युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक काली चरण सराफ, गोपाल शर्मा, मेट्रो के चेयरमैन वैभव गालरिया और जयपुर कलेक्टर संदेश नायक भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






