बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों में सनसनी

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों में सनसनी
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से एक दिन पहले रविवार को जोरदार ब्लास्ट होने से सनसनी फैल गई। दरअसल, यह हादसा कृषि ऑडिटोरियम में एसी की रिपेयरिंग के दौरान हुआ। इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया। एसी की रिपेयरिंग के दौरान मजदूर गैस रिफिलिंग कर रहा था। इस बीच अचानक कंप्रेसर ब्लास्ट के साथ फट गया। धमाके की आवाज से लोगों में अफरा तफरी मच गई। यह कृषि ऑडिटोरियम बीजेपी कार्यालय जहां उद्घाटन होना है, वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर है। इधर, घटना से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड! करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस पर फायरिंग

 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से एक दिन पहले धमाका!

27 अप्रैल को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन टोंक आ रहे हैं, जहां बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। यही से नबीन प्रदेश के 7 अन्य कार्यालयों का भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। रविवार दोपहर बीजेपी कार्यालय से महज 50 मिनट की दूरी पर कृषि ऑडिटोरियम की छत पर यह हादसा हुआ, जहां एसी की रिपेयरिंग की जा रही थी। इस दौरान गैस रिफलिंग करते समय कंप्रेसर फट गया। जिससे तेज धमाका हुआ। इस घटना में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इधर, घटना से लोगों में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : शातिर तांत्रिक गिरफ्तार! कम्बल से नोट बरसाने का देता था झांसा

एसी में ब्लास्ट से लोगों में मची अफरा तफरी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर टोंक में कई दिनों से तैयारियां जोरों पर है। युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी अब अंतिम चरण में है। इस बीच बीजेपी के नए कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर हुए एसी ब्लास्ट से लोगों में अपना खलबली मच गई। वहां बीजेपी के कार्यकर्ता और अन्य लोग भय के मारे इधर-उधर भागने लगे। बाद में जब पता लगा कि एसी के कंप्रेशर फटने से यह हादसा हुआ, तब जाकर लोगों में हड़बड़ाहट कम हुई। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : टोंक में हथियारों का जखीरा! डीएसटी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अशोक गहलोत के निशाने पर कौन? CM भजनलाल, मदन राठौड़ या सचिन पायलट!

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!