मासूम बच्ची पर मगरमच्छ का कहर! खींचकर ले गया चंबल नदी में

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया, जहां चंबल नदी में एक मगरमच्छ ने 14 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। यह बच्ची नदी से अपनी भैंस निकालने का प्रयास कर रही थी। इस बीच पानी में छिपे मगरमच्छ ने घात लगाकर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे पानी में ले गया। हांलाकि कुछ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर बच्ची को छुडवा लिया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों में मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें : वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए
मासूम बच्ची को मगरमच्छ ने बनाया शिकार
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा धौलपुर जिले से बुधवार को सामने आया, जहां राजगढ़ गांव में यह दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गांव के दीनदयाल की 14 वर्षीय बेटी भारती अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी की तरफ गई। इस बीच भैंस नदी में चली गई। इस पर भारती नदी में उतरकर अपनी भैंस को बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। इस बीच पानी में छुपे हुए खूंखार मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और बच्ची को अपने जबड़े में दबोच कर नदी में ले गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग चीख पुकार करने लगे। लोगों के सामने देखते ही देखते मगरमच्छ बच्ची को पानी के भीतर ले गया।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला
ग्रामीणों ने कोशिश की लेकिन चली गई जान
लोगों की आंखों के सामने मासूम बच्ची को मगरमच्छ दबोच कर नदी में ले गया। यह नजारा बेहद दर्दनाक और डरने वाला था। इसे देखकर वहां आसपास के लोग चिल्लाने लगे। इस पर कुछ जांबाज ग्रामीणों ने पानी में उतरकर बच्ची को बचाने का प्रयास भी किया। काफी प्रयास के बाद उन्होंने बच्ची को मगरमच्छ के चुंगल से भी छुड़ाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारती ने दम तोड़ दिया था। वह बुरी तरह लहुलूहान थी। इधर जैसे ही बच्ची को बाहर निकाला गया, तो लोगों में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें इस घटना से नाम हो गई। इधर, जैसे ही परिवार के लोगों को इसकी जानकरी लगी तो सभी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बच्ची को देखकर परिवार के लोग बुरी तरह बिलखने लगे।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी बच्चे की तरह ललचाए मेलोडी टॉफी पर! मदन राठौड़ का कटाक्ष
गांव में पसर गया मातम का माहौल
इधर, गांव में दर्दनाक घटना के बाद लोग बुरी तरह से सहम गए। गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची चंबल चैकी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग उठाई है कि नदी के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए जाए और मगरमच्छ के बढ़ते खतरे को देखकर वहां सुरक्षा के ठोस कदम उठाई जाए।
यह भी पढ़ें : 7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने
IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









