टोंक में हथियारों का जखीरा! डीएसटी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

टोंक : राजस्थान के टोंक में डीएसटी पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान 5000 के इनामी अपराधी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा जब्त किया। बड़ी मात्रा में हथियार देखकर एक बार तो पुलिस भी हैरान रह गई। इस दौरान आरोपियों से भारी मात्रा में कारतूस, देसी पिस्टल, धारदार हथियार बरामद किए। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ब्लैक रंग की थार गाड़ी और चार मोबाइल भी जब्त किए। डीएसटी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर अब टोंक में जमकर चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : मासूम पर कुत्तों का हमला! सवा माह के बच्चे को किया बुरी तरह घायल
नाकाबंदी में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा
हैरान कर देने वाली यह कार्रवाई एसपी राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर टोंक की डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने की, जहां पुलिस ने 5 हजार रूपए के इनामी अपराधी किशन मोग्या और उसके एक अन्य साथी साहिल उर्फ तोहिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 24 अप्रैल को चंदलाई से बंबोर मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान की। पुलिस को एक थार गाड़ी में अवैध रूप से हथियार ले जाने की सूचना मिली। जिस पर डीएसटी टीम और सदर थाना पुलिस नाकाबंदी के लिए पहुंची, जहां थार गाड़ी में यह अवैध हथियारों का जखीरा मिला। इस दौरान आरोपी पैदल ही गाड़ी छोड़कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने तत्काल उनका पीछा कर दबोच लिया।
यह भी पढ़ें : पानी के छीटे लगे तो, उदयपुर में सर्राफा व्यापारी पर चाकू मारा!
पुलिस को थार गाड़ी में यह मिले यह हथियार
इस दौरान डीएसटी टीम और पुलिस ने जब थार गाड़ी की तलाश ली, तो उनके होश उड़ गए। उसमें बड़ी मात्रा में अवैध हथियार रखे हुए थे। इनमें 12 बोर की एक पिस्टल, 12 बोर की एक बंदूक, दो टोपी दार बंदूक, 12 बोर के 14 जिंदा कारतूस, 294 जिंदा कारतूस, गोलियां, 9 डिब्बी छर्रे, एक कुल्हाड़ी, तीन धारदार चाकू, पेचकस जो खून से सने हुए थे। इसके अलावा चार मोबाइल फोन के साथ 43000 की नगदी भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जिन धारदार हथियारों पर खून लगा हुआ था, उसके संबंध में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पशुओं का शिकार किया था। जिसके कारण उन पर खून लगा हुआ है। मामले में गिरफ्तार आरोपी किशन मोग्या पर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि उसका एक साथी मेहंदवास निवासी साहिल उर्फ तोहिद पर पहले से ही एक मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें : दूल्हे ने पहनी नोटों की माला! दो मंजिला लम्बी जिसमें 5 सौ के नोट
मासूम पर कुत्तों का हमला! सवा माह के बच्चे को किया बुरी तरह घायल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



