स्कूल बस में लगी भीषण आग! एक दर्जन बच्चों में मची चीख पुकार, जानिए फिर
जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। इस दौरान एक स्कूल बस में अचानक अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच यह हादसा सामने आया। इस दौरान देखते ही देखते बस धू धू कर जलने लगी। बस चालक और अन्य लोगों ने तत्परता से स्कूल के बच्चों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के समय बस में करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के भाग्य का फैसला कल! जमानत मिलेगी या नही, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में
बच्चों से भरी हुई स्कूल बस में अचानक लगी भीषण आग
यह हादसा जैसलमेर जिले के धउवा गांव के समीप मंगलवार सुबह देखने को मिला। जब एक प्राइवेट स्कूल बस में बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस बीच अचानक बस में आग लग गई और देखते ही देखते आपकी लपटे उठने लगी। अचानक आग लगने से बच्चों में कोहराम मच गया। चालक ने तुरंत बस को साइड में रोक कर शोर मचाया। इस पर आसपास में मौजूद लोग तुरंत दौड़कर मौके पर आए, जहां बस में बैठे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकल गया। इस दौरान बच्चे घटना से बुरी तरह भयभीत हो गए और चीखने चिल्लाने लगे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल
बस का काफी हिस्सा हुआ जलकर खाक
चलती बस में अचानक आग लगने की घटना से सभी हैरान है। माना जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। जिसके कारण यह हादसा सामने आया। इधर, बच्चों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन के जरिए स्कूल भेजा गया। बताया जा रहा है कि पिथला गांव से स्कूली बच्चों को लेकर यह बस जैसलमेर आ रही थी। बस में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। सूचना पर लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान जैसलमेर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : टोंक में ATS की रेड! आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका में दो युवक हिरासत में, जानिए क्या है कनेक्शन
अलवर में भी बीते दिनों हुआ था हादसा
बता दें कि राजस्थान के अलवर में बीते दोनों 3 अगस्त को भी इसी तरह हादसा सामने आया, जहां एक प्राइवेट स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। बस में यह आग बच्चों को बस में बिठाने से पहले लगी। जिसके कारण यहां बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना के समय स्कूल बस का चालक सवार था। जिसने आग लगते ही कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बस स्टॉप पर पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर बैठने आए थे, लेकिन उससे महज 30 सेकंड पहले ही यह हादसा सामने आया। जिससे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के समय एक व्यक्ति ने बस चालक को इशारा करते हुए घटना की सूचना दी। इस पर बस चालक तुरंत नीचे कूद गया। इधर, राजस्थान में इस तरह के हादसों को लेकर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : 8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल
नरेश मीणा के भाग्य का फैसला कल! जमानत मिलेगी या नही, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






