शातिर तांत्रिक गिरफ्तार! कम्बल से नोट बरसाने का देता था झांसा

डीग/भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के डीग जिले में पुलिस ने एक शातिर तांत्रिक को दबोच लिया। यह तांत्रिक कंबल से नोट बरसाने का ढोंग रचता था। लोगों को झांसा देता कि वह पैसों को दुगना कर देगा। इसको लेकर वह 10 सालों से इसी तरह लोगों को अपने जाल में फंसा कर लुटा था। इस मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तांत्रिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लाखों रुपए की नगदी जब्त कर ली। आरोपी तांत्रिक इससे पहले कई लोगों को अपनी जाल में फंसा कर लुट चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : टोंक में हथियारों का जखीरा! डीएसटी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
आरोपी तांत्रिक चढ़ा पुलिस के हत्थे
इस मामले को लेकर डीग जिला पुलिस ने क्षेत्र में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों पप्पू, अरमान, अल्ताब और हकमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित राजेन्द्र सिंह से 4 लाख 35 हजार की राशि ठगी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के बताया कि ठगों ने अजमेर निवासी राजेंद्र सिंह को अपना शिकार बनाने के लिए खेडली जल्लो के सुनसान इलाके में बुलाया था।
यह भी पढ़ें : मासूम पर कुत्तों का हमला! सवा माह के बच्चे को किया बुरी तरह घायल
कंबल से नोट बरसाने का ढोंग रचा
पुलिस ने बताया कि पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए एक ठग ने तांत्रिक का रूप धारण कर लिया। साथ ही कंबल से नोट बरसाने का ढोंग रचा। पीड़ित ने पैसे दुगने के लालच में जैसे ही उन्हें साढ़े चार लाख रुपए थमाए, तो तांत्रिक ने अचानक ‘मौत’ का नाटक शुरू कर दिया था। इस बीच गिरोह के अन्य सदस्यों ने पुलिस केस और अनहोनी का डर दिखाकर पीड़ित को मौके से भगा दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना पिछले 10 वर्षों से इसी तरह ‘मौत और मंत्र’ का खौफ दिखाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहा था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों एवं वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना हैं।
यह भी पढ़ें : दूल्हे ने पहनी नोटों की माला! दो मंजिला लम्बी जिसमें 5 सौ के नोट
अशोक गहलोत के निशाने पर कौन? CM भजनलाल, मदन राठौड़ या सचिन पायलट!

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



