ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड! करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस पर फायरिंग
जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रविवार को बड़ा धमका किया। इस दौरान एक खेत में अवैध तौर पर चलाई जा रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां से करोड़ों रुपए के बाजार कीमत की लगभग 100 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की। इस दौरान जब पुलिस कार्रवाई करने गई, तो आरोपियों और पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक आरोपी को गोली लग गई। मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : शातिर तांत्रिक गिरफ्तार! कम्बल से नोट बरसाने का देता था झांसा
खेत में चल रही एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़
हैरान कर देने वाली यह कार्रवाई जोधपुर के बालेसर में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रविवार को अंजाम दी। इस दौरान लुणावूपूरा के एक खेत में बीचों-बीच यह एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री चल रही थी, जहां पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ दबिश दी। इस कार्रवाई मेें पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 100 किलो एमडी ड्रग्स बरामद किया। जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है। इस दौरान अचानक पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक फायरिंग हुई। इसमें एक आरोपी को गोली लग गई। जिसका उपचार चल रहा है। जबकि आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लिया।
यह भी पढ़ें : टोंक में हथियारों का जखीरा! डीएसटी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसके लिए पुलिस ने पूरी फुल प्रूफ प्लानिंग तैयार की गई। इस दौरान कार्रवाई को इतनी गोपनीय रखा गया। इससे आरोपियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। इसके तहत एएनटीएफ की टीम ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर रविवार अल सुबह करीब 3ः30 बजे मौके पर पहुंची, जहां पुलिस के साथ मिलकर एमडी फैक्ट्री पर दबिश दी। इस कार्रवाई में फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी। जबकि एक आरोपी ने भागने की कोशिश की, तो उसकी टांग टूट गई। इधर, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : मासूम पर कुत्तों का हमला! सवा माह के बच्चे को किया बुरी तरह घायल
पूछताछ में आरोपियों से होगा बड़ा खुलासा
इस मामले में बड़ी कार्रवाई से ड्रग्स माफियाओं में जमकर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आईजी विकास कुमार के निर्देशन में इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। संभावना है कि आरोपियों से पूछताछ से कई बड़े खुलासे होंगे। साथ ही प्रदेश में नशे के रैकेट को तोड़ने में बड़ी कामयाबी मिलेगी। बता दें कि बालेसर थाना क्षेत्र में खेत में चल रही यह एमडी फैक्ट्री प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकान में चल रही थी।
यह भी पढ़ें : पानी के छीटे लगे तो, उदयपुर में सर्राफा व्यापारी पर चाकू मारा!
शातिर तांत्रिक गिरफ्तार! कम्बल से नोट बरसाने का देता था झांसा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






