गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल
डीग/जयपुर : प्रदेश में नेताओं के ग्रामीणों के साथ संवाद के कई रोचक किस्से और वीडियो सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस वीडियो में गृह राज्य मंत्री के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं हंसी मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। यह महिलाएं देशी अंदाज में लोक गीतों के माध्यम से मंत्री के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में हंसी मजाक कर रही है। मंत्री पर नोट वारती है, तो उन्हें मिठाई खिलाती हुई नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर दर्दनाक हादसा! एक एक कर तीन बच्चे डूब गए, गांव में मातम
लोक गीतोें के माध्यम से महिलाओं ने मंत्री से की मजाक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो डीग जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। जब गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म अपने क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से संवाद भी किया। इस बीच महिलाओं से बातचीत का उनका यह वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में ग्रामीण महिलाएं मंत्री के साथ देसी अंदाज में गीत गाते हुए। उनके साथ हंसी मजाक कर रही है। ग्रामीणों का यह अंदाज गृह राज्य मंत्री को भी पंसद आया। वह भी मुस्कुराते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों भयभीत
मंत्री पर महिलाओं ने नोट वारे
इस दौरान वीडियो में महिलाएं देसी अंदाज में वहां का लोकगीत गाते हुए मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के साथ मजाक करती भी नजर आ रही हैं। इस बीच एक महिला ने मंत्री पर नोट वारते हुए उनकी जेब में रख दिया। इसे देखकर बेढ़म भी मुस्कुरा गए। महिलाओं की इस मस्ती के बीच उन्होंने डिब्बे से मिठाई निकाल कर महिलाओं को खिलाया। वहीं कुछ महिलाओं ने भी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का इसी मिठाई से मुंह मीठा करवाया। सोशल मीडिया पर ग्रामीण महिलाओं और मंत्री बेढ़म का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड! करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद, पुलिस पर फायरिंग
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी इसी तरह रहते हैं चर्चा में
बता दें कि भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी इसी अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह भी जब ग्रामीण क्षेत्रों में जाते हैं, तो किरोड़ी का भी ग्रामीण महिलाएं कुछ इसी तरह स्वागत करती है। ग्रामीण महिलाएं उन्हें घेर कर गीत गाकर उनकी की तारीफ करती नजर आती है। इसको लेकर कई बार वीडियो भी सामने आए हैं, जहां ग्रामीण महिलाओं के बीच किरोड़ी लाल मीणा भी उनके बीच फिर थिरकते हुए भी नजर आते हैं। बता दें कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का अपने क्षेत्र के आमजन से काफी आत्मीय और सहज संबंध में देखे गए है। जिसके कारण वह लोगों में काफी लोकप्रिय रहते हैं।
यह भी पढ़ें : मासूम पर कुत्तों का हमला! सवा माह के बच्चे को किया बुरी तरह घायल
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों भयभीत

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






