धौलपुर में भीषण दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की डूबने से मौत, आधा दर्जन घायल

धौलपुर में भीषण दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की डूबने से मौत, आधा दर्जन घायल
Spread the love

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में शनिवार को बारिश की दौर के चलते एक भीषण हादसा सामने आया, जहां एक इको कार अनियंत्रित होकर पानी के पोखर (तालाब) में पलट गई। जिसके कारण उसमें सवार चार लोगों की मौके पर डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन लोग घटना में घायल हुए हैं। जिन्हें धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। धौलपुर में हुए इस हादसे ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया।

यह भी पढ़ें : अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार ढ़हने से 5 कारे दबी, दौसा में बाइक सहित युवक बह गया

चार जनों की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

यह दर्दनाक हादसा धौलपुर की मनिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां फूलपुर गांव में एक इको कार अनियंत्रित होकर पानी के पोखर में पलट गई। इस कार में बच्चे और महिलाएं मौजूद थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। इधर, हादसे के बाद लोग मदद के लिए दौड़े। मृतक लोगों को बाहर निकाला गया। इसके अलावा घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी।

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’, टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर कर बताई BJP की गुंडागर्दी

बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया

राजस्थान में शुक्रवार से बारिश का जोर पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। धौलपुर में लगातार बारिश के कारण सड़के जलमग्न है। कई निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है। इसी के चलते यह दर्दनाक हादसा सामने है। इधर, घटना की सूचना मिलती है मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मृतक लोगों के घरों में मातम का माहौल बन गया है। इधर, दौसा में एक रपट पर बाइक सवार युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। इसी तरह अजमेर में स्कूल की दीवार देने से पांच लग्जरी करें उसके मलबे में दब गई।

लेखक – मनीष बागड़ी 

अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार ढ़हने से 5 कारे दबी, दौसा में बाइक सहित युवक बह गया

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author