‘बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग जल्द करूंगा वायरल’, आरोपी मोहित का दावा, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट विवाद

‘बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग जल्द करूंगा वायरल’, आरोपी मोहित का दावा, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट विवाद
Spread the love

जयपुर/बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला चर्चा में है। इस बीच मारपीट करने वाले आरोपी मोहित अरोड़ा ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है, जो कांग्रेस में हड़कंप मचा रहा है। कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर मोहित ने खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है।।उसने दावा किया है कि उसके पास कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग है। जिसे वह जल्द वायरल करने वाला है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस की सियासत को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार दुर्लभ योग, 15 वर्षों बाद आए इस मुहूर्त पर ऐसे करे भगवान की पूजा

कांग्रेस के नेताओं में खरीद फरोख्त को लेकर दावा

बता दें कि कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस मदन गोपाल पर हमला करने के बाद मोहित अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इसको लेकर कांग्रेस में आक्रोश हैं। इधर, मोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए भी वीडियो वायरल किया। इस पर उसने कांग्रेस के नेताओं में टिकट को लेकर खरीद फरोख्त के गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसके पास बड़े-बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग है, जिसे वह जल्द करने वाला है। मोहित ने यह भी कहा कि बहुत से नेताओं के टिकट काटे गए हैं, लेकिन मेरा टिकट काटा नहीं गया है, बल्कि चोरी किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘आपने पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’ कांग्रेस की महिला नेता का जयपुर आदर्श नगर विधायक पर गम्भीर आरोप

नेता सच्चे हैं तो उसके पक्ष में आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करें

वायरल वीडियो में मोहित अरोड़ा ने टिकट वितरण पर कांग्रेस के नेताओं को जमकर घेरा। उसने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के नेता सही और सच्चे हैं, पैसे में नहीं बिके तो उनके पक्ष में आ जाए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारी हकीकत बताएं। मोहित ने कहा कि मैं कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे ढूंढने की जरूरत नहीं है, यदि मुझे एक मैसेज करेंगे तो भी मैं आ जाऊंगा।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई, टिकट नहीं मिलने से नाराज युवक ने साथियों संग किया हमला

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने का यह पूरा मामला

दरअसल, यह विवाद बीकानेर के वार्ड नंबर 50 के टिकट वितरण से जुड़ा हुआ है, जहां जिला अध्यक्ष मेघवाल पर हमला करने वाले आरोपी मोहित अरोड़ा ने टिकट की मांग की थी, लेकिन उसे यह टिकट नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर मोहित ने अपने साथियों के साथ बुधवार को वार्ड नंबर 50 के प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के बाद मेघवाल पर हमला कर दिया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मोहित ने इससे पहले मेघवाल को बहाने से बात करते हुए बाहर बुलाया और अचानक टिकट चोर कहते हुए साथियों के साथ टूट पड़ा। इधर, बीती देर शाम पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में बवाल, गोविंद डोटासरा पर गम्भीर आरोप, भीलवाड़ा में कांग्रेसी नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर उठाई मांग

बीकानेर कांग्रेस मारपीट विवाद

मोहित अरोड़ा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

इस मामले में बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिसे पुलिस पूछताछ कर रही है। मोहित पर एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा मोहित अरोड़ा और उसके पिता दीपक अरोड़ा को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल आदेश जारी किए हैं।

लेखक – मनीष बागड़ी 

कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार दुर्लभ योग, 15 वर्षों बाद आए इस मुहूर्त पर ऐसे करे भगवान की पूजा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author