कैबिनेट मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बवाल! फिर मंत्री ने स्वीकार की गलती
बीकानेर (सुरेन्द्र मण्डा) : राजस्थान के बीकानेर में खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के समक्ष मंगलवार को बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखकर खुद मंत्री गोदारा को गलती स्वीकार करनी पड़ी। दरअसल, यह विवाद इसलिए हुआ कि कोलायत के भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी की फोटो सरकारी बैनर से गायब थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटनाक्रम से सियासत में भी हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला
मंत्री गोदारा के सामने कार्यकर्ताओं का आक्रोश
दरअसल, कोलायत में लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा पहुंचे, लेकिन उस समय कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जब समारोह में लगे सरकारी बैनर में बीजेपी के विधायक अंशुमान सिंह भाटी की फोटो गायब थी, इसे देखकर कार्यकर्ताओं का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा हुआ, तो मंत्री गोदारा ने मंच से स्वीकार किया कि ‘गलती परिवार में ही हो जाती है। अगली बार इसका ध्यान रखा जाएगा’। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवी सिंह भाटी और अंशुमान सिंह भाटी के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : मंत्री के साथ ट्रैक्टर पर सवारी! कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर गिरी बड़ी गाज
मंत्री के आश्वासन के बाद गुस्सा हुआ शांत
कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं का आक्रोश काफी देर तक रहा। इस बीच मंत्री गोदारा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए तुरंत मंच से गलती स्वीकार कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने विधायक अंशुमन भाटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोलायत में बीजेपी को एकजुट करने में उनका सराहनीय योगदान है, जिसे नहीं भुलाया जा सकता। बाद में जाकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत हुआ। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकारी समारोह में विधायक की उपेक्षा करना जन भावनाओं के विपरीत है। इधर, सियासी गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
यह भी पढ़ें : चिकित्सा मंत्री की बेशर्मी! प्रसूताओं की मौत के सवाल पर हँसे! बोले ‘ब्रेक के बाद बात करेंगे’
IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






