सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा! क्लास में छत गिर गई भरभराकर, होश उड़ जाएंगे देखकर
बीकानेर/जयपुर : राजस्थान के बीकानेर में स्कूल खुलने से पहले एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा सामने आया। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर गांव में सरकारी स्कूल में सोमवार को एक कमरे की छत की पट्टियां टूटकर भरभराकर कर स्कूल के फर्नीचर पर गिर गई। वह तो गनीमत रहे कि यह हादसा स्कूल खुलने से पहले हुआ, लेकिन यह हादसा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी के मुखोटे में लाखों की चोरी! भीलवाड़ा में चोर की अनोखी वारदात
स्कूल के कमरे की पट्टियां नीचे गिरी
हैरान करने वाला यह हादसा सरकारी स्कूलों पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। हादसा बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर गांव में सोमवार को सामने आया, जब स्कूल की कक्षा 7 के कमरे में छत की 10 पट्टियां अचानक भरभराकर स्कूल के फर्नीचर पर गिर गई। वह तो गनीमत रही कि यह हादसा स्कूल खुलने से पहले हुआ नहीं, तो यह गंभीर हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें : टोंक कलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन क्यों? युवाओं में दिखी बड़ी नाराजगी
ग्रामीणों में घटना को लेकर भय व्याप्त
इधर, सरकारी स्कूल क्लास रूम में छत की पट्टियां नीचे गिरने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए, जहां उन्होंने यह नजारा देखा तो उनमें भय व्याप्त हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग उठाई कि स्कूल खुलने से पहले यह हादसा होना, शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही है। यदि हादसे के समय उनके बच्चे होते तो बड़ा दर्दनाक हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूल की इमारत को मरम्मत करवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : युवक पर ग्रामीणों की बर्बरता! जूते चप्पलों की माला पहनाकर पीटा, मूंछ और बाल भी काट दिए
आखिर सरकार कब लेगी घटनाओं से सबक
बता दें कि पिछले साल 25 जुलाई 2025 को झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने के हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। पीपलोदी में हुए इस हादसे में सात मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। इसी तरह अलवर, बाड़मेर, जालोर और भरतपुर जिलों में भी जर्जर स्कूलों की छत गिरने के मामले सामने आए। हालांकि, इन मामलों में कोई जनहानि नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सरकार इन हादसों से कब सबक लगी और कब जर्जर स्कूलों की मरम्मत करवाने के लिए गंभीर होगी।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी मंसूबे फिर फेल! पुलिस ने युवक को दबोचा, खतरनाक आतंकी प्लान खोला
बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






