अमित शाह बॉर्डर पर जाएंगे! सरकार अलर्ट, जानिए क्या बड़ा होने वाला है

जयपुर/बीकानेर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान में दो दिवसीय दौरे के तहत आ रहे हैं। इस दौरान वह 25 और 26 मई को राजस्थान में रहेंगे। इसको लेकर भजनलाल सरकार पूरी तरह हाई अलर्ट हो गई है। अमित शाह 25 मई की रात को बीकानेर पहुंचेंगे, जहां अगले दिन यानी 26 मई को सांचू बॉर्डर पर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे। साथ ही जवानों से भी संवाद करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अचानक बॉर्डर पर राजस्थान दौरे ने हलचल मचा दी है। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कोई बड़ा होने वाला है? जिसके कारण यूं केंद्रीय गृहमंत्री अचानक सक्रिय हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी! 20 हजार की रिश्वत के साथ 2 जने गिरफ्तार
बोर्डर पर अधिकारियों की लेंगे उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मई की रात को राजस्थान आ जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम बीकानेर में होगा। इसकी तैयारी को लेकर राजस्थान की सियासत में हलचल मच गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री 26 मई को भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही सांचू बॉर्डर का दौरा करेंगे। इस दौरान सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री हाई लेवल मीटिंग लेंगे। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें : 7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने
क्या कुछ बड़ा होने वाला है
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर काफी हलचल मच गई है। अचानक बॉर्डर पर हाई लेवल मीटिंग और बॉर्डर का जायजा लेना संकेत दे रहा है कि कुछ बड़ा हो सकता है। इधर, बैठक में सुरक्षा प्रबंध को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस बैठक में बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और हनुमानगढ़ के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। इसके लिए सभी अधिकारी हाई अलर्ट हो गए है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी बच्चे की तरह ललचाए मेलोडी टॉफी पर! मदन राठौड़ का कटाक्ष
सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर चर्चा
बोर्डर पर पाकिस्तान की कई बार आएं दिन नापाक हरकते सामने आती है। घुसपैठियों के राजस्थान सीमा में आने, मादक पदार्थों की तस्करी, ड्रोन एक्टिविटी जैसे कई मामले लगातार सक्रिय है। इसके अलावा बीते दिनों दिल्ली बम विस्फोट के मामले में आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि पाकिस्तान से राजस्थान में हनुमानगढ़ के रास्ते हथियारों की बड़ी खेंप आई थी, जो देश के विभिन्न हिस्सों में गई। ऐसे माना जा रहा है कि बोर्डर को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का यह दौरा है।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,







