BREAKING NEWS : एएसआई ने खुद को ही रिवाल्वर से उड़ा लिया! पुलिस विभाग में मच गई खलबली, जानिए क्यों?

BREAKING NEWS : एएसआई ने खुद को ही रिवाल्वर से उड़ा लिया! पुलिस विभाग में मच गई खलबली, जानिए क्यों?
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस के एक एएसआई की रोंगटे खड़े देने वाली घटना सामने आई। इसमें एएसआई महावीर सिंह ने शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इस दौरान भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वही मृतक शव को अस्पताल की मोचरी में रखवा दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना से शहर में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : ब्यावर में सवारी के दौरान बादशाह को आया हार्ट अटैक! लाख प्रयास के बाद भी हुई मौत, देखिए Video

एएसआई ने खुद को रिवाल्वर से मारी गोली

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस थाने में कार्यरत एएसआई महावीर सिंह ने यह खौफनाक कदम उठाया, जहां उसने अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग घरों से भाग बाहर आ गए। बाद में जब पता लगा की एएसआई ने खुद को गोली मार ली, तो लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे

महावीर सिंह का कुछ दिन पहले ही हुआ था प्रमोशन

बताया जा रहा है कि महावीर सिंह कुछ दिन पहले ही हेड कांस्टेबल से प्रमोट होकर एएसआई बना। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में कार्यरत था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महावीर सिंह कुछ दिनों से तनाव ग्रस्त चल रहा था। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव समेत कई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर, पुलिस एएसआई महावीर सिंह की मौत को लेकर विभिन्न पहलुओं को ख्ंागालते हुए जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में एक बार फिर होगा रेलवे ट्रेक जाम! इस समाज ने आरक्षण के लिए भजनलाल सरकार को कही दो टूक, जानिए क्यों?

मानसिक तनाव से बचने के लिए यह करने चाहिए उपाय

वर्तमान में तनावपूर्ण जीवन शैली के कारण लोग इस तरह के कदम उठाते हैं, लेकिन आत्महत्या करना कोई समस्या का हल नहीं है। इसको लेकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों के अनुसार तनाव होने पर अपने दोस्त, परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी समस्या को साझा करना चाहिए। इससे मानसिक तनाव हल्का होता है और उस समस्या का कोई न कोई हल निकलता है। इसके अलावा उस समस्या को छोटे-छोटे कदमों में हल करने का प्रयास किया जाना चाहिए। जिससे दबाव कम हो सके। साथ ही जरूरत पड़ने पर किसी काउंसलर या डॉक्टर से इसकी सलाह लेनी चाहिए।

चलती वीडियो कोच बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर पलट गई बस, जानिए मामला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author