हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ‘बुलडोजर एक्शन’! 1 बीघा जमीन में पक्के निर्माण को ध्वस्त किया
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में मंगलवार को एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई का बड़ा एक्शन देखने को मिला। इस कार्रवाई ने अपराधियों और भू माफियाओं में खलबली मचा दी। इस दौरान कृष्णगंज पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर के सरकारी जमीन के एक बीघा क्षेत्र में बने दुकान, पक्का निर्माण और चार दिवारी को ध्वस्त कर दिया गया। अजमेर विकास प्राधिकरण ने तीन दिन पहले ही हिस्ट्रीशीटर को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस का यह एक्शन अपराध से अर्जित होने वाली सम्पति पर कड़ा संदेश है।
यह भी पढ़ें : सवर्ण समाज ने भगवान की खाई ‘कसम’! अब बीजेपी को वोट नही देंगे, Video वायरल
एक बीघा जमीन पर बना पक्का अतिक्रमण ध्वस्त किया
कृष्णगंज पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान के खिलाफ पुलिस की अनुशंसा पर यह कार्रवाई हुई है। हिस्ट्रीशीटर की ग्राम नौसर की खसरा नंबर 101 की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होना पाया गया था, जहां हिस्ट्रीशीटर ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकान, पक्का निर्माण और चार दिवारी बनवा ली। अतिक्रमण की जांच पर यह सरकारी भूमि पर होना पाया गया। इसको लेकर प्राधिकरण ने तीन दिन पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर मंगलवार को अजमेर विकास प्राधिकरण का दल बुलडोजर लेकर पहुंचा, जहां अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।
यह भी पढ़ें : फिर थार चालक का ‘तांडव’, बाइक चालक को टक्कर मार बेशर्मी से हो गया फरार, Video वायरल
पुलिस ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश
इस दौरान एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड, एडीए उपायुक्त जयपाल सिंह राठौड़, तहसीलदार, थाना प्रभारी अरविंद चारण पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारी हिमांशु जांगिड़ ने कहा कि नए कानून के तहत यह प्रावधान किया गया है कि आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश हो। इसके लिए अपराध से अर्जित कर संपत्ति पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पुलिस की ओर से शिकायत मिलने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग स्थान से भी शिकायते भी मिल रही थी।
यह भी पढ़ें : ‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!
कौन है हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान
बता दें कि हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान पर अजमेर के विभिन्न पुलिस थानों में करीब डेढ़ दर्जन धोखाधड़ी, मारपीट, ठगी, लज्जा भंग करने, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने, अवैध अतिक्रमण, मारपीट धमकाने जैसे कई गंभीर मामले है। अलीम खान अजमेर के आरपीएससी कॉलोनी वैशाली नगर का निवासी है। इस पिछले साल दिसंबर में अजमेर पुलिस ने पाली जिले के जवाई बांध स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया था। तब वह काफी सुर्खियों में रहा।
सवर्ण समाज ने भगवान की खाई ‘कसम’! अब बीजेपी को वोट नही देंगे, Video वायरल

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






