उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी 2 गोलियां, घायल की हालत नाजुक

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी 2 गोलियां, घायल की हालत नाजुक
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन): राजस्थान के उदयपुर में रविवार अलसुबह 3 बजे एक हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह फायरिंग हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा युवक पर गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना में घायल के कंधे पर दो गोलियां लगी। जबकि तीसरी गोली चली, लेकिन वह बच गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, पुलिस मामले को लेकर अलर्ट हो गई है और आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : BJP विधायक नौक्षम चौधरी को गेट पर रोककर बंद किया दरवाजा, गार्ड बोला-अंदर जाने की परमिशन नहीं है

रेस्टोरेंट में विवाद के बाद ताबडतोड़ फायरिंग

हैरान कर देने वाली घटना पुरानी रंजिश के चलते सामने आई है, जहां उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में यह फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में फरदीन उर्फ गांजा नामक युवक के गोली लगी है। इस बीच दो गोलियां उसके कंधे पर जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर गोली चलाने वालों में गोगा और साथियों केे नाम आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इस दौरान बलीचा स्थित एक रेस्टोरेंट में उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद जब में मामला और बढ़ गया, तो फायरिंग की घटनाओं हुई। इसमें फरदीन उर्फ गंज को गोली लगने के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अब उसके कंधे से गोली निकालने के सर्जरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इधर, फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई, जहां उन्होंने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा अस्पताल में घायल फरदीन का बयान भी लिया। पुलिस फायरिंग की वजह, विवाद के कारण और उनमें शामिल लोगों को लेकर विभिन्न एंगल से जांच करने में जुट गई है। इसके अलावा रेस्टोरेंट और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इसको लेकर उदयपुर एसपी डॉ. अमृृता दुहन ने विशेष टीम गठित करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मियों से तलाश मेें जुट गई है। इस मामले में फायरिंग करने वाले युवक और उसके साथियों पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगा है।

लेखक – मनीष बागड़ी

BJP विधायक नौक्षम चौधरी को गेट पर रोककर बंद किया दरवाजा, गार्ड बोला-अंदर जाने की परमिशन नहीं है

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author