हेड कांस्टेबल को खुद की पिस्टल से लग गई गोली! पेट के हुई आरपार
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल के साथ हैरान करने वाली घटना सामने आई। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल को अपनी ही पिस्टल से पेट में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : पुलिस ने पकड़ा साढ़े 12 करोड़ का IPL का सट्टा! होश उड़ा देगी खबर
हेड कांस्टेबल को खुद की पिस्टल से लग गई गोली
हैरान कर देने वाला यह मानना भरतपुर शहर के कृष्णा नगर कॉलोनी क्षेत्र में सामने आया। जब हेड कांस्टेबल विष्णु निवासी कागारोल आगरा बस में सवार होकर अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। 7th आरएसी की इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम में कार्यरत हेड कांस्टेबल को अपनी ही पिस्टल की गोली के पेट मे लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहू लुहान हो गया । घायल हेड कांस्टेबल को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार विष्णु की सिटी स्कैन की गई। फिलहाल विष्णु की हालत ठीक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल लोगों से 12 करोड़ से अधिक की ठगी! फिर पुलिस के जाल में फंसा
पिस्टल को साइड में उठाया तो दब गया ट्रिगर
हेड कांस्टेबल को अपनी ही पिस्टल से गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वह पुलिस लाइन से ड्यूटी के लिए शहर के कुम्हेर गेट पॉइंट पर जा रही इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम के साथ बस से जा रहा था। इस बीच हेड कांस्टेबल विष्णु की कमर में पिस्टल टंगी हुई थी। पिस्टल को जैसे ही विष्णु ने साइड से उठाया, तभी पिस्टल निकालते समय पिस्टल के कॉक हो जाने से गोली फायर हो गई। गोली विष्णु के पेट से होकर आर पार हो गई।
यह भी पढ़ें : एसपी ऑफिस में पीड़ित ने खुद पर डाला डीजल! फिर जला ली आग
पुलिस ने पकड़ा साढ़े 12 करोड़ का IPL का सट्टा! होश उड़ा देगी खबर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






