मासूम बच्ची से हैवानियत! 65 साल के बुजुर्ग ने अश्लील वीडियो दिखाया

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में एक बुजुर्ग की हैवानियत भरी घटना सामने आई है। जिसको सुनकर आपके मन में भी गुस्सा फूट जाएगा। बयाना में 8 साल की मासूम बच्ची से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने हैवानियत की। उसे टॉफी देने के बहाने दुकान के पीछे अपने घर के अंदर ले गया। आरोप है कि बुजुर्ग ने उसके साथ छेड़छाड़ की। यही नहीं बच्ची को अश्लील वीडियो भी दिखाया। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने बवाल खड़ा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोग आआक्रोशित हो गए। इस मामले को लेकर मासूम बच्ची के पिता ने सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : विधानसभा ब्लाॅस्ट धमकी! इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी..
टॉफी के बहाने मासूम बच्ची से हैवानियत
परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे बच्ची दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार उसे दुकान के पीछे स्थित अपने घर में ले गया और गलत नियत से उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं। छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाई। इसी बीच दुकान पर कुछ लोगों के आने की आहट हुई तो आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन जब आरोपी से शिकायत करने उसके घर गए तो आरोपी के परिजनों ने बदसलूकी की।
यह भी पढ़ें : गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
इधर, सोमवार सुबह परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए रिपोर्ट दी। इस दौरान थाने में कॉलोनी के लोगों की भीड़ भी जुट गई। सदर थाना पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसआई राकेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने घटना को लेकर रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई। इधर, मासूम बच्ची से छेड़छाड़ की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। साथ ही लोगों में रोष व्याप्त है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर दर्दनाक हादसा! एक एक कर तीन बच्चे डूब गए, गांव में मातम
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन टोंक आएं, जानिए उन्होंने क्या क्या कहा?

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



