महिला के साथ छेड़छाड़ से हुआ बवाल, फिर पीड़ित परिवार को जमकर पीटा लाठियों से

महिला के साथ छेड़छाड़ से हुआ बवाल, फिर पीड़ित परिवार को जमकर पीटा लाठियों से
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ लोगों के महिला से छेड़छाड़ से बवाल खड़ा हो गया। इस दौरान जिले के गहनोली क्षेत्र के दाहिना गांव में महिला से कथित छेड़छाड़ एवं अभद्रता से यह विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। आरोप है कि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक निहत्थे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लोकतंत्र का मर्डर! टीकाराम जूली का बड़ा हमला

महिला से छेड़छाड़ के बाद हुआ जमकर बवाल

हैरान कर देने वाली यह घटना गहनोली क्षेत्र की है। जहां महिला से कथित छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट की वजह से यह घटना घटित हुई है। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों द्वारा लामबंद होकर निहत्थे पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान लाठी डंडों से पीड़ित परिवार पर जमकर हमला किया गया। गांव में हुए विवाद में हमले में घायल हुए लोगों को रुदावल के अस्पताल ले जाया गया। यह गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उनका भरतपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : सीकर में पुलिसकर्मी को जमकर पीटा युवकों ने, कार सवार युवकों का बवाल

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

इधर, गांव में हुई मारपीट की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर पीड़ित परिवार में असंतोष व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है और रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल

IPL शुरू होते ही लाखों का ऑनलाइन सट्टा! फिर हुआ डीएसटी पुलिस का धांसू एक्शन

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,