विधानसभा ब्लाॅस्ट धमकी! इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी..

विधानसभा ब्लाॅस्ट धमकी! इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी..
Spread the love

जयपुर : प्रदेश में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में सोमवार को राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की फिर से धमकी मिली है। इस धमकी को लेकर एक ईमेल भी भेजा गया है। जो विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा गया है। इसमें लिखा है कि दोपहर 12 बजे विधानसभा में ब्लास्ट होगा। इस बार कोई मजाक नहीं है, सभी वीआईपी को तुरंत बाहर निकाले। विधानसभा सचिवालय को यह धमकी अज्ञात व्यक्ति के ईमेल के जरिए मिली है। इधर, घटना से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और विधानसभा परिसर को खाली करवा लिया गया है। साथ ही तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें : गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल

विधानसभा ब्लास्ट धमकी

इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी को बाहर निकालो

राजस्थान विधानसभा को बम ब्लास्ट की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार धमकी दी गई है। इसके साथ विधानसभा सचिवालय को अज्ञात ईमेेल मिला है। विधानसभा के उपनिदेशक (जनसम्पर्क) लोकेश शर्मा ने बताया कि ई मेल में जिसमें स्पष्ट लिखा है कि दोपहर 12 बजे विधानसभा में पांच सिलिकाॅन 100 बेस आरडीएक्स बम फटने वाला है। यह भी लिखा है कि इस बार कोई मजाक नहीं है। सभी वीआईपी को तुरंत बाहर निकाले। ईमेल मिलते ही विधानसभा में हड़कंप मच गया। एतिहात के तौर पर विधानसभा परिसर खाली करा लिया गया है और कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें : धौलपुर दर्दनाक हादसा! एक एक कर तीन बच्चे डूब गए, गांव में मातम

पुलिस प्रशासन धमकी के बाद हाई अलर्ट

विधानसभा सचिवालय में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हाई अलर्ट हो गए हैं। विधानसभा परिसर को खाली करवा लिया गया है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गई है, जो विधानसभा परिसर की चप्पे चप्पे की तलाशी ले रही है। प्रदेश में बम ब्लास्ट की धमकियां लगातार मिल रही है। इससे पहले भी 24 अप्रैल को इसी तरह ईमेल के जरिए दोपहर 1 बजे आत्मघाती हमले करने की धमकी दी थी। 13 अप्रैल को भी विधानसभा राजस्थान हाई कोर्ट और कई जिलों की अदालतों को भी इसी तरह ईमेल से धमकी मिली। हालांकि यह सभी झूठी पाई गई।

यह भी पढ़ें : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले एसी में ब्लाॅस्ट! लोगों भयभीत

 

गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!