बारात की विदाई पर बवाल! छेड़छाड़ पर दो पक्षों में हिंसक झड़प

बारात की विदाई पर बवाल! छेड़छाड़ पर दो पक्षों में हिंसक झड़प
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के नगला खेरिया बागरैन गांव में सोमवार को एक शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना बारात की विदाई के समय हुई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बयाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा ब्लाॅस्ट धमकी! इस बार मजाक नहीं विस्फोट होगा, वीआईपी..

पीड़ित पक्ष के धर्मपाल जाटव के अनुसार, उनकी बेटी की शादी में निठार गांव से बारात आई थी। विदाई के दौरान गांव के कुछ युवक विश्वेंद्र, पुष्पेंद्र और उनके साथियों पर आरोप है कि वे समारोह में आई रिश्तेदारों की लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे और मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। परिजनों द्वारा इसका विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने अपने अन्य परिजनों को बुलाकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मपाल की भाभी उगंती, भतीजा दीपक और बेटा रोहित घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची से हैवानियत! 65 साल के बुजुर्ग ने अश्लील वीडियो दिखाया

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें विश्वेंद्र, पुष्पेंद्र, मुनेश, अतर सिंह, जालिम सिंह और शेर सिंह सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें : गृह राज्य मंत्री से महिलाओं की मजाक! नोट वारे खिलाई मिठाई, वीडियो वायरल

गहलोत का तंज, दोनों टांगे कांग्रेस में, मानेसर कांड पर फिर सचिन पायलट पर नमक छिड़का !

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!