जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी! कोटा, बीकानेर के बाद यह मामला कब थमेगा

जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी! कोटा, बीकानेर के बाद यह मामला कब थमेगा
Spread the love

जोधपुर/ जयपुर : राजस्थान में प्रसूता महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला अभी भी बरकरार है। कोटा, बीकानेर के बाद अब जोधपुर में पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें दो प्रसूता की हालत काफी गंभीर है, जिन्हें एमडीएम अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जबकि 6 अन्य प्रसूताओं को ऑब्जर्वेशन में रखा है। इधर, प्रसूता महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के इस मामले से एक बार फिर प्रदेश के सियासत में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : मृतक के नाम पर बड़ा खेल! खाते से हजारों रुपए निकले, बैंक को पता ही नही?

8 प्रसूता महिलाओं की तबीयत खराब

कोटा, बीकानेर के बाद हैरान करने वाला यह मामला पावटा अस्पताल से सामने आया है, जहां महिलाओं की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनकी 20 जून को सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इसके बाद अचानक इन प्रसूता महिलाओं की तबीयत खराब हो गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इनमें तत्काल दो प्रसूता महिलाओं को एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जबकि अन्य 6 को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज

प्रसूताओं के करवाए गए विभिन्न टेस्ट

इधर, एमडीएम अस्पताल में प्रसूता महिलाओं को भर्ती करवाया गया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। इधर, प्रसूता महिलाओं के विभिन्न टेस्ट करवाए गए। इनमें ब्लड, दवाइयां और ओटी के एयर सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बी एस जोधा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसूता महिलाओं की हालत का अपडेट लिया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा कि प्रसूताओं की अचानक क्यों तबीयत खराब हुई। उन्होंने बताया कि दो गंभीर प्रसूताओं की हालत में अब सुधार देखे जा रहे हैं। जबकि अन्य प्रसूताओं की स्थिति अब सामान्य हो चुकी। उन्होंने बताया कि एक प्रसूता महिला जो मधुमेह से पीड़ित है। जबकि दूसरी महिला में अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़ें : खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां

कोटा और बीकानेर में भी प्रसूताओं की बिगड़ी थी तबीयत

बता दे कि इससे पहले कोटा और बीकानेर में भी प्रसूता महिलाओं की तबीयत बिगड़ने और मौत होने के मामले सामने आए। इसको लेकर प्रदेश में जमकर बवाल मचा। कोटा में भी सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की मौत हुई। जबकि एक दर्जन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी। इसी तरह बीकानेर में दो महिलाओं की मौत हुई। दोनों ही मामलों में इन्फेक्शन और कथित नकली ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन की वजह सामने आई है। इधर, जोधपुर में फिर से यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

मृतक के नाम पर बड़ा खेल! खाते से हजारों रुपए निकले, बैंक को पता ही नही?

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!