महिला के साथ गैंगरेप! चलती कार में हैवानियत, प्लॉट दिखाने का दिया झांसा

महिला के साथ गैंगरेप! चलती कार में हैवानियत, प्लॉट दिखाने का दिया झांसा
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में एक महिला के साथ हैवानियत की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला को प्लांट दिखाने के बहाने उसके साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। इसके बाद महिला को लहू लुहान अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया। सनसनीखेज मामले से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला का उपचार करवाया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जीरो नंबर की FIR उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस को भेज दी है।

यह भी पढ़िए : कोटा हैंगिग ब्रिज पर भीषण हादसा! कोहराम मचा 3 जनों की मौत, दो दर्जन घायल

गाजियाबाद में प्लाट देखने के गई थी महिला

जानकारी अनुसार गत 8 अप्रैल को पीड़िता गाजियाबाद में आरोपियों से प्लॉट देखने के सिलसिले में मिली थी। पीड़िता का आरोप है कि विकास, आशु और उसका एक अन्य साथी (जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता हैं) पीड़ित महिला को कार में बैठाकर प्लॉट दिखाने ले गए थे। रास्ते में पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे चलती कार में तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया इसके बाद आरोपियों ने महिला को भरतपुर के उद्योगनगर क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया था।

यह भी पढ़िए : माहेश्वरी समाज के लोगों में जमकर चले लात घुसे! पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

गैंगरेप की घटना से इलाके में मची सनसनी

इधर, भरतपुर में महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। महिला के घायल अवस्था में सड़क किनारे मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने होश में आने के बाद अपनी आप बीती सुनाई थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की थी। भरतपुर पुलिस ने मामले की फाइल गाजियाबाद पुलिस को स्थानांतरित कर दी है।

यह भी पढ़िए : रावतभाटा में मासूम बच्चा रोता रहा पैरों से लिपटकर, पिता को ले गई पुलिस

कोटा हैंगिग ब्रिज पर भीषण हादसा! कोहराम मचा 3 जनों की मौत, दो दर्जन घायल

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!