आमरण अनशन शुरू! भरतपुर में फिर सुलग गई आरक्षण की मांग

आमरण अनशन शुरू! भरतपुर में फिर सुलग गई आरक्षण की मांग
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान में एमबीएस वर्ग के युवाओं की रीट की 372 पदों पर नियुक्ति को लेकर मुद्दा गर्माया हुआ है। इस मांग को लेकर एक बार फिर भरतपुर में आरक्षण की मांग की चिंगारी सुलगने लगी है। बीते दिनों आश्वासन के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो फिर से युवाओं ने आंदोलन का रूख अपना लिया है। हिंडौन रोड़ के कारबारी पीलूपुरा स्मारक पर एमबीएस वर्ग में नियुक्ति को लेकर रविवार शाम तीन अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। इधर, आमरण अनशन की खबर से प्रशासन में हलचल मच गई। वहीं गुर्जर समाज ने अभ्यर्थियोें को अपना समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें : बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

नियुक्तियों को लेकर आमरण अनशन शुरू

प्रदेश में एमबीएस वर्ग में रीट 372 पदों पर नियुक्ति को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही है। इसको लेकर बीते दिनों 8 अप्रैल को गुर्जर आरक्षण समिति और अभ्यर्थियों के बीच भरतपुर जिला प्रशासन की वार्ता भी हुई थी। उस समय 7 दिनों तक धरना दिया गया। इसको लेकर 1 मई को सरकार के स्तर पर बैठक कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन 3 मई तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में हिंडौन रोड स्थित कारबारी पीलूपुरा स्मारक पर तीन अभ्यर्थियों ने रविवार शाम आमरण अनशन शुरू कर दिया। इधर, अनशन की खबर से भरतपुर जिला प्रशासन में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल की हत्या! टोंक मेें जमकर बवाल, पांच घंटे प्रदर्शन चला, फिर..

इन अभ्यर्थियों ने किया आमरण अनशन शुरू किया

एमबीएस वर्ग में रीट की 372 पदों पर नियुक्तियों को लेकर रविवार शाम तीन अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इनमें बड़ा गांव निवासी राजवीर, तिघरिया निवासी अरुण और डीग के रणवीर ने यह अनशन शुरू किया है। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में एमबीएस वर्ग से नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर काफी समय से आवाज उठाई जा रही है। इसको लेकर 8 अप्रैल को प्रशासन से बातचीत भी हुई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मांगों को ठंडा बस्ते में रखा जा रहा है, इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस पर समाधान नहीं निकलेगी। उनका अनशन जारी रहेगा। इधर, धरना स्थल पर गुर्जर समाज के लोग जुटनेे लगे हैं, जो अभ्यर्थियों को अपना समर्थन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़! फिर दोस्त की हत्या, भीलवाड़ा में यह क्या

बच्चे का शव गायब! जैसलमेर में घटना से परिजनों में कोहराम मचा, फिर…

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author