एसडीएम को चेतावनी! किसानों ने कहा, किसी भी हद तक चले जाएंगे

एसडीएम को चेतावनी! किसानों ने कहा, किसी भी हद तक चले जाएंगे
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार को भूमि अवाप्ति अधिकारी और एसडीएम दीपक मित्तल के सामने ग्रामीणों का जमकर आक्रोश देखने को मिला। दरअसल, बयाना उपखंड क्षेत्र में भरतपुर ब्यावर फोरलेन ग्रीन एक्सप्रेस वे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोेश पनप रहा है। इसके चलते सिकंदरा गांव में आयोजित जनसुनवाई के दौरान किसानों ने एसडीएम की मौजूदगी में दो टूक चेतावनी दे दी। ग्रामीणों ने कहा जमीन बचाने के लिए किसान और ग्रामीण किसी भी हद तक चले जाएंगे। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेस वे की वजह से उनकी जमीने अधिग्रहित हो रही है। जिसके कारण उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई

किसानों की चेतावनी, हम किसी भी हद तक चले जाएंगे

सरकार की ओर से प्रस्तावित भरतपुर ब्यावर फोरलेन ग्रीन एक्सप्रेसवे को लेकर सिकंदरा गांव में गुरुवार को मिनी सचिवालय में भूमि अधिग्रहण को लेकर जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने भूमि अवाप्ति को लेकर अपना जमकर आक्रोश प्रकट किया। एसडीएम दीपक मित्तल को किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि परियोजना को लेकर किसानों की जमीने अधिग्रहित की जा रही है। जिससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह अपनी जमीने बचाने को किसी भी हद तक चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम पर संत भड़क गए! रात्रि चौपाल में सुना दी खरी खोटी

एक्सप्रेस वे की वजह से सैकड़ो परिवार बेघर हो जाएंगे

शिविर में किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए जमकर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे के कारण कई गांव के आबादी क्षेत्र बर्बाद हो जाएंगे। लोग बेघर हो जाएंगे। किसान की उपजाऊ भूमि इस परियोजना में आने से ग्रामीण बेरोजगार और उनके लिए आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने आशंका का जताई है कि बड़े स्तर पर कृषि भूमि सड़क निर्माण में चली जाएगी। जिससे किसानों बुरी तरह प्रभावित होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी जमीन बचाने के लिए जो भी आंदोलन और संघर्ष करना होगा, वह सब करेंगे।

यह भी पढ़ें : युवक को गोली मारी, फिर तलवार से हमला! सवाई माधोपुर मेें फिल्मी अंदाज में हत्या

सरपंच की अगुवाई में किसानों ने किया विरोध

इससे पहले सरपंच भावना गुर्जर की अगुवाई में क्षेत्र के किसान जनसुनवाई शिविर में पहुंचे। उनके साथ पूर्व सरपंच जेपी गुर्जर, परमानंद छाबड़ी, बंटी गुर्जर, अनिल पाराशर, ओमप्रकाश, सुबुद्धि सिंह, रेवतीरमण और प्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान जनसुनवाई में सिकंदरा, नहरौली, शेरगढ़, रसेरी, मुआवली, कारबारी, नगला छीपी, नगला अर्जुन, धुरैरी, समोगर, पट्टी शहजाद और डुमरिया सहित करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन से महिला गिरी! भरतपुर में हैरान भरा दर्दनाक हादसा

मंत्री किरोड़ीलाल का धमाका! एसबीआई बैंक मैनेजर की जमकर क्लास लगाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author