आखिर कहां हैं नरेश मीणा? घर पर बारां पुलिस की दबिश के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे समर्थक

आखिर कहां हैं नरेश मीणा? घर पर बारां पुलिस की दबिश के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे समर्थक
Spread the love

बारां : राजस्थान के बारां में पंचायत राज चुनाव के बीच नरेश मीणा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच मंगलवार को पुलिस नरेश मीणा के घर सुबह दबिश देने के लिए पहुंचीं। हांलाकि नरेश वहां नहीं मिले। इधर, पुलिस की दबिश को देखकर नरेश के समर्थकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच नरेश के समर्थक लाठी डंडा लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर गए, जहां उन्होंने नरेश मीणा के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इधर, अब सियासत मेें यह चर्चा हो रही है कि आखिर नरेश मीणा कहां गए?

यह भी पढ़ें : गहलोत की पिच पर जोधपुर में CM भजनलाल की जोरदार बेटिंग, भ्रष्टाचार और दोनों हाथ काटने के बयान पर मची हाय तौबा, जानिए क्यों

लाठी डंडा लेकर उतरे नरेश के समर्थक

वन विभाग को कथित तौर पर धमकी और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप को लेकर बारां में जमकर हलचल मची हुई। मंगलवार सुबह जल्दी ही पुलिस नरेश मीणा के घर दबिश देने के लिए पहुंची। जब यह मामला सामने आया, तो अब उनके समर्थक नरेश मीणा के पक्ष में उतरतेे नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नरेश के समर्थक लाठी डंडा लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। जिसमें उन्होंने नरेश को गरीबों का मसीहा बताया और पुलिस के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इधर, पुलिस की दबिश में नरेश मीणा नहीं मिले। इस मामले को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

यह भी पढ़ें : देवली के थांवला में वोटर्स को पैसे बांटने का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, वीडियो को लेकर हड़कंप

6 नवंबर को गिरफ्तारी देने का किया था ऐलान

नरेश मीणा के घर मंगलवार सुबह जब पुलिस दबिश देने के लिए पहुंची, तो नरेश मीणा के पिता और पुलिस के बीच काफी बहस हुई। नरेश के पिता और मां ने पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया। इधर, मामले को लेकर जब नरेश मीणा को जानकारी लगी, तो उन्होंने खुद ऐलान किया कि वह 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ पुलिस थाने में अपनी गिरफ्तारी देंगे। नरेश के इस ऐलान के बाद न केवल सियासत में हलचल मची हुई है, बल्कि नरेश मीणा के समर्थकांे में आक्रोश भी फैलता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई

लोगों में चर्चा, आखिर नरेश मीणा कहां है?

पुलिस की दबिश में नरेश मीणा नहीं मिले। इसको लेकर बारां जिले की पुलिस उन्हें लगातार ढूंढ रही है। इधर, क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर नरेश मीणा कहां है? एक न्यूज़ चैनल से लाइव जुड़ने के बाद नरेश मीणा ने इस सवाल पर हंसते हुए जवाब दिया कि मैं पुलिस के साथ कोई लुकाछिपी का खेल नहीं खेल रहा हूं। उन्होंने अपने दो साथियों राधेश्याम मीणा और प्रहलाद खटाणा के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि कल वह नाहरगढ़ पुलिस थाने में अपनी गिरफ्तारी देने गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें 5 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया। इसके अलावा जो उनके साथ एक जना और गया था, उसे गिरफ्तार कर लिया। नरेश ने दावा किया कि इस मामले में अब तक पांच जने गिरफ्तार हो चुके हैं। नरेश ने खुद पर वन कर्मचारी के साथ लगे मारपीट के आरोपी को खारिज किया है।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author