रीट भर्ती आंदोलन में नया मोड़! फिर गुर्जर समाज मांग को लेकर बवाल करेगा

रीट भर्ती आंदोलन में नया मोड़! फिर गुर्जर समाज मांग को लेकर बवाल करेगा
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी): राजस्थान के भरतपुर में एमबीसी वर्ग के लंबित पदों की नियुक्ति को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान पीलूपुरा में शाहिद स्मारक पर यह धरना 13 दिनों से चल रहा था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। जिसकी पीछे दूसरी वजह सामने आई है। जिसे फिर से गुर्जर समाज की ओर से बाद में शुरू किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम दीपक मित्तल को आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपा हैं। साथ ही जल्द नियुक्ति की मांग उठाई।

13 दिनों से चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित

बता दें कि रीट भर्ती 2018 में एमबीसी वर्ग के 372 लंबित पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। इस बीच पीलूपुरा शहीद स्मारक पर 13 दिनों से अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसके चलते बीते दिनों तीन अभ्यर्थियों की अनशन से तबीयत भी खराब हुई। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। इधर, शुुक्रवार को अभ्यर्थियों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिछले सात वर्षों से एमबीसी वर्ग के बैकलॉग के 372 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गुर्जर आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने इन पदों पर भर्ती का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग की।

इस वजह से आंदोलन करना पड़ा स्थगित

इधर, रीट अभ्यर्थी निर्भान महरावर, अरुण तिघरिया और राजवीर सिंह ने बताया कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरा भगत की पत्नी के निधन तथा पांचना बांध पर प्रस्तावित समाज की महापंचायत के चलते फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। मीडिया से बातचीत में अभ्यर्थियों ने बताया कि 23 मई को गुर्जर आरक्षण बलिदान दिवस के अवसर पर पीलूपुरा शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। जहां एक बार फिर आंदोलन की आगे की रणनीति तय होगी। इस दौरान धरना स्थल पर एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, बयाना सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तथा पंचायत समिति के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

टोंक में धर्मांतरण पर बवाल! छात्र की मौत पर सर्व हिन्दू समाज का आक्रोश

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author