प्रदेश में एक बार फिर होगा रेलवे ट्रेक जाम! इस समाज ने आरक्षण के लिए भजनलाल सरकार को कही दो टूक, जानिए क्यों?

भरतपुर : राजस्थान में एक बार फिर रेलवे ट्रैक जाम होने वाला है। इसको लेकर भरतपुर में आरक्षण की मांग फिर से सुलगने लगी है। इसको लेकर लोग लामबद्ध होकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर कुशवाहा, माली, सैनी, शाक्य और मौर्य समाज एकजुट हो गया है। जो अब 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर फिर से हुंकार भरने लगा है। इस दौरान समाज के लोगों ने बैठक कर दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी दिनों इस रेलवे ट्रेक को जाम करने की चेतावनी दे दी। इधर, प्रदेश में एक बार फिर आरक्षण की मांग उठने के साथ सियासी गलियारों में हलचल मच गई।
यह भी पढ़ें : नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे

रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर समाज ने किया प्रदर्शन
राजस्थान में कुशवाहा, माली, सैनी, शाक्य और मौर्य समाज की ओर से काफी समय से 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर पहले भी भरतपुर में समाज के लोगों ने अपनी आवाज उठाई थी। इधर, इस मांग को लेकर एक बार फिर समाज एकजुट हो गया है। इस दौरान दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने नारेबाजी की। वहीं समाज के इस प्रदर्शन से पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। अब सियासी गलियारों में आरक्षण आंदोलन की आग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें : बस की स्पीड़ देखकर डाइवर के उड़े होश, खिलौने की तरह पलट गई सवारियों से भरी पिकअप, होश उड़ा देगा यह Video
अब समाज करेगा रेलवे ट्रैक पर बैठने की तैयारी
आरक्षण को लेकर समाज की ओर से लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। आंदोलन को लेकर संयोजक मुरारी लाल सैनी ने बताया कि सरकार हर बार समाज को आश्वासन देखकर टरका देती है, लेकिन अभी तक समाज को अपना हक नहीं मिला है। अब समाज अपने हक की लड़ाई के लिए मजबूती से खड़ा होगा। इसको लेकर गुरुवार को समाज ने बैठक में आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने जल्द इस और कदम नहीं उठाएं, तो दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक को जाम कर समाज के लोग पटरी पर बैठ जाएंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
यह भी पढ़ें : भेड़ बकरियां लेकर पहुंच गए एसडीएम कार्यालय, फिर पुलिस और ग्रामीणों में हुई धक्का मुक्की, जानिए क्यों
आरक्षण को लेकर प्रदेश में हो चुके हैं कई बार आंदोलन
राजस्थान में आरक्षण की आग कई बार सुलग चुकी है। प्रदेश में कई बार विभिन्न समाजों के लोगों ने आरक्षण को लेकर आंदोलन किए हैं। इनमें गुर्जर समाज का आरक्षण आंदोलन काफी चर्चित रहा था। इसी तरह धौलपुर भरतपुर के जाट समुदाय ने भी लोकसभा चुनाव 2024 में आरक्षण की मांग उठाई। इस दौरान जाट समाज के लोगों ने गांव गांव घूम कर बीजेपी को वोट नहीं देने के गंगाजल के साथ कसम दिलाई थी। इसके चलते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भरतपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इधर, अब सैनी, कुशवाहा, मौर्य और शाक्य समाज आरक्षण की मांग को लेकर भजनलाल सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।
यह भी पढ़ें : ब्यावर में सवारी के दौरान बादशाह को आया हार्ट अटैक! लाख प्रयास के बाद भी हुई मौत, देखिए Video

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



