चलती ट्रेन से महिला गिरी! भरतपुर में हैरान भरा दर्दनाक हादसा

चलती ट्रेन से महिला गिरी! भरतपुर में हैरान भरा दर्दनाक हादसा
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक हैरान करने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से सनसनी फैल गई। यह हादसा हल्दीघाटी पैसेंजर ट्रेन से महिला यात्री आरती जाटव के गिरने से हुआ। महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। इस बीच अचानक टॉयलेट जाने के दौरान उसका पर फैसला और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे से ट्रेन में लोगों में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें : धौलपुर पुलिस वाह! चार राज्यों से ढूंढ निकाले तीस लाख के मोबाइल

फिसल कर महिला चलती ट्रेन से गिरी

रोंगटे खड़े करने वाला यह हादसा भरतपुर के बयाना हिंडौन रेल मार्ग पर बुधवार को सामने आया। इस दौरान मृतक महिला कांदरौली महिला अनीता जाटव के साथ हुआ। वह अपने पति मदन मोहन के साथ हल्दीघाटी पैसेंजर ट्रेन के जरिए आगरा से महावीर जी लौट रही थी। इस बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि महिला टॉयलेट के लिए जा रही थी। इस बीच गेट के समीप उसका पैर अचानक फिसल गया और असंतुलित होकर महिला ट्रेन से गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हादसा होते ही ट्रेन में लोगों के मुंह से चीख निकल गई। इधर, महिला के पति मदन मोहन ने तत्काल ट्रेन की चेन खींचकर रोक लिया।

यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा स्कूल हादसा! छत का प्लास्टर गिर गया, छात्राओं के सिर फूट गए

दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप

इधर, ट्रेन से महिला के गिरने पर हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। महिला के पति ने ट्रेन की चेन खींच कर रोक दी। इस सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौक पहुंची, जहां उसने शव को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, मृतक महिला के पति का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। महिला के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी 3 साल पहले हुई। इधर, एसडीएम की मौजूदगी में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया।

यह भी पढ़ें : कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली

कलेक्टर टीना डाबी का पारा गर्म! विधायक ने बजरी को लेकर रेंजर की पोल खोली

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!