धौलपुर पुलिस वाह! चार राज्यों से ढूंढ निकाले तीस लाख के मोबाइल
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी शाबाशी का काम किया। इस दौरान गुमशुदा मोबाइल हो जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए की कीमत के 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो बीते समय गुम हो गए थे। धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में साइबर टीम और विभिन्न पुलिस थानों की टीम ने मिलकर यह कारनामा कर दिखाया। इसके बाद उन मोबाइल को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया गया। अपने मोबाइल को देखकर उनके मालिकों के चेहरे खिल गए।
यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा स्कूल हादसा! छत का प्लास्टर गिर गया, छात्राओं के सिर फूट गए
चार राज्यों से बरामद किए 30 लाख के मोबाइल
धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि जिले में मोबाइल गुमशुदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें साइबर टीम और पुलिस थानों की सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों को ट्रेस किया गया। इसके बाद पुलिस उस समय हैरान हो गई कि यह मोबाइल राजस्थान से बाहर 4 राज्यों में इनकी लोकेशन पाई गई। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड शामिल थे। इसके अलावा राजस्थान के करीब 15 जिलों से भी गुम हुए मोबाइल ट्रेस किए गए, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। इधर, पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर जिले के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली
खोया हुआ मोबाइल पाकर खिल गए चेहरे
एसपी विकास सांगवान की ओर से चलाई गए इस विशेष अभियान में करीब 150 मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उन मोबाइलों को देने के लिए उनके असली मालिकों को बुलाया। पुलिस ने जब मोबाइल उनके मालिक को लौटाया तो उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। इस दौरान एसपी ने आमजन को पोर्टल के प्रति जागरूक किया और जानकारी दी। किस तरीके से लोग अपना मोबाइल गुम हो जाने पर उसे सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद पोर्टल के जरिए गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस किया जाता है।
यह भी पढ़ें : आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल
कांस्टेबल हत्याकांड खुलासा! टोंक पुलिस ने 12 घंटे में यूं वारदात खोली

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






