कलाकंद के डिब्बे में 500-500 रुपए के नोट मिले, अलवर में वोटों की खरीद फरोख्त का वीडियो वायरल

कलाकंद के डिब्बे में 500-500 रुपए के नोट मिले, अलवर में वोटों की खरीद फरोख्त का वीडियो वायरल
Spread the love

अलवर : राजस्थान में बुधवार को नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन चुनाव संपन्न करने के लिए जुटा हुआ है। इससे पहले बीती देर रात अलवर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिठाई के डिब्बे में 500-500 के नोट दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर आरोप है कि यह डब्बे कांग्रेसी प्रत्याशी की ओर से दिए गए हैं। इन डिब्बों पर कांग्रेस के प्रत्याशी के स्टीकर चिपका होने का दांवा किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर द पॉलीटिकल टाइम्स पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद हडकम्प मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले कोटा जिले के इटावा नगर पालिका क्षेत्र और झुंझुनू में भी इसी तरह वोटों की खरीद फरोख्त का मामला सामने आ चुका है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर पहुंचे बदमाश, फिर मैनेजर ने डंडे से किया मुकाबला

कलाकंद के डिब्बे में मिले 500-500 के नोट

हैरान करने वाला यह वीडियो अलवर जिले के वार्ड नंबर 42 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जहां दिवाकरी इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कलाकंद के डिब्बे में पान 500-500 के नोट दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कांग्रेसी प्रत्याशी की ओर से बांटे गए। मिठाई के डिब्बे पर कांग्रेस प्रत्याशी का स्टीकर दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब निष्पक्ष चुनाव को लेकर कई बड़ेे सवाल खड़े हो गए है।

यह भी पढ़ें : ‘गली-गली में शोर है, चप्पल वाले का जोर है’, बयाना में चप्पल चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी का अनोखा प्रचार

मिठाई का डिब्बा मिला तो लोगों ने बनाया वीडियो

बता दें कि बीती देर रात वार्ड नंबर 42 में मिठाई के डिब्बे मिले। इनमें कलाकंद बताया गया है। बाद में जब लोगों ने इसे खोला, तो उसमें 500-500 के नोट रखें दिखे। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। डब्बे पर कांग्रेसी प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा की फोटो का स्टीकर भी लगा होना बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इधर, कांग्रेसी प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का कहना है कि यह उसके खिलाफ साजिश है। उन्होंने इस वीडियो को झूठा बताया। साथ ही कहा कि लोग उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस को घेरते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी के चुनाव प्रचार में अशोक गहलोत की मिमिक्री, देखिए बाड़मेर का यह वीडियो सुर्खियों में

इटावा और झुंझुनू में भी इसी तरह का आ चुका है मामला

बता दें कि कोटा जिले के इटावा नगर पालिका और झुंझुनू में भी वोटों की खरीद फरोख्त का इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। जिसमें लोगों के पास लिफाफे में 500-500 के दो नोट मिले। यह मामला वार्ड नंबर 6 से जुड़ा हुआ है, जहां कुछ मतदाता को यह लिफाफे मिले। इसके बाद लोगों ने तुरंत इटावा रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। इधर, मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इसी तरह झुंझुनू में भी एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कांग्रेसी प्रत्याशी मिठाई के डिब्बे के साथ 100 रूपए देते हुए बुजुर्ग लोगों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेता हुआ नजर आया। इस मामले पर भी बीजेपी ने काफी हंगामा किया।

लेखक – मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : जहाजपुर में बीजेपी का बड़ा ‘खेला’, मतदान के दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP को दे दिया समर्थन

जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर पहुंचे बदमाश, फिर मैनेजर ने डंडे से किया मुकाबला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author