उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में
अलवर/जयपुर : राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा एक बार फिर अपने दबंग अंदाज को लेकर चर्चा में है। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसमें अलवर के नगर निगम अधिकारी धर्मेंद्र मीणा की शिकायत पर वन मंत्री तीखे तेवर में दिखे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र मीणा का तो ‘मैं इलाज कर दूंगा’। उनका यह बयान अब चर्चा में है। दरअसल, नगर निगम के अधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने कोचिंग संस्थाओं को सील करने के दौरान संचालकों से अभद्र व्यवहार किया था।जिसकी संचालक वन मंत्री से शिकायत करने पहुंचे थे।
इस खबर का वीडियो देखने के लिए ट्विटर की इस लिंक पर क्लिक करें👇
https://x.com/i/status/2070337178677530847
यह भी पढ़ें : बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला
वन मंत्री का आश्वासन, परमानेंट इलाज करेंगे
दरअसल, यह विवाद अलवर नगर निगम से जुड़ा हुआ है। अलवर में कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों और फायर एनओसी को लेकर करीब 14 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। इस बीच नगर निगम के अधिकारी धर्मेंद्र मीणा के साथ कोचिंग संचालकों की तीखी बहस हो गई। इस दौरान धर्मेंद्र मीणा और उनकी टीम ने कोचिंग संचालकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए खुलेआम धमकी दी। इस बीच एक महिला होमगार्ड ने कोचिंग संचालक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से कोचिंग संचालकों में भारी रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद उन्होंने वन मंत्री संजय शर्मा के पास शिकायत की, तो उन्होंने संचालकों को यह कहते हुए आश्वासन दिया कि ‘धर्मेंद्र मीणा का तो वह इलाज कर देंगे’। इसके अलावा थप्पड़ मारने वाली होमगार्ड को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के लिए गजब खेल! आरोपी ने डिप्टी सीएम बनकर अफसरों को हड़का दिया
15 दिन के लिए रोक दी गई है कार्रवाई
कोचिंग संचालकों की नाराजगी को देखकर वन मंत्री संजय शर्मा ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही उनके हस्तक्षेप से इस कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है। वन मंत्री के निर्देश पर कोचिंग संचालकोंको और लाइब्रेरी संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। इस बीच उन्हें फायर एनओसी और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : कोटा में पाकिस्तान का ख़ौफनाक खेल! धर्मांतरण और डर्टी वीडियो के पीछे बड़ी साजिश का दावा
वन मंत्री पहले भी रह चुके हैं चर्चा में
बता दें कि भजनलाल सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा सियासत में दबंग अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। इससे पहले अलवर में एक पुलिसकर्मी को गाड़ी में बैठकर एसी चलाने पर उन्होंने सरे आम हड़काया। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इस घटना को लेकर वन मंत्री संजय शर्मा काफी ट्रोल भी हुए। इसी तरह सीकर में प्रशासन शहरों के संग शिविर में जिला कलेक्टर के साथ उनकी तीखी बहस हुई। उन्होंने सबके सामने कलेक्टर मुकुल शर्मा को जमकर लगाई। जो उस समय प्रदेश की सियासत में काफी चर्चा में रहा।
यह भी पढ़ें : पैर में मारी गोली! फिर बदमाशों ने लाखों रुपए लूट कर मचाया तांडव
डोटासरा सही या किरोड़ी लाल? इन वायरल तस्वीरों ने चढ़ा दिया पारा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






