‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल

‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल
Spread the love

अलवर : राजस्थान के अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा के धरने ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी हैं। इस बीच संजय शर्मा के एक बयान से नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है। धरने में वन मंत्री के गजब के तेवर में दिखाई दिए। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि यदि मैं मंत्री से भी हट गया, तो विधायक तो रहूंगा। उनके इस बयान के पीछे आखिर क्या संकेत छिपा हुआ है? इसको लेकर राजनीतिक जानकार लोगों के कई तरह के मायने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video

संजय शर्मा ने क्यों कहा, यदि मंत्री से हट गया तो…

बता दें कि वन मंत्री संजय शर्मा बुधवार को सफाई कर्मचारियों की भर्ती में नियुक्ति के मामले को लेकर धरने पर बैठ गए, जहां उन्होंने अलवर के जिला कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ कई बड़े गंभीर आरोप लगाए। इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हैं, जहां कह रहे हैं कि ‘यदि मैं मंत्री से भी हट गया तो विधायक तो रहूंगा, अभी तो ढाई साल का कार्यकाल है। जब उनसे लोगों ने पूछा कि आप ऐसा क्यों कह रहे हैं। इस पर संजय शर्मा ने कहा कि भाग्य का कोई भरोसा थोड़ी है, आज है.. कल हट जाए।’ उनके इस वीडियो को लेकर अब सियासत में तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। आखिर संजय शर्मा ने यह बात क्यों कही? इस बात के पीछे संजय शर्मा का कोई बड़ा संकेत तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : नन्हें प्रांश का बड़ा कमाल! राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, Video देखकर रह जाएंगे दंग

क्या मंत्री को हो गया है एहसास

मंत्री के इस वायरल वीडियो के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है। लोग कहने लगे हैं कि क्या मंत्री जी को इस बात का एहसास हो गया है कि शायद अब वह मंत्री नहीं रहेंगे? क्या वाकई में उनकी कुर्सी जाने वाली हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल के फेर बदल की चर्चाएं बनी हुई है। इस बीच संजय शर्मा को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं है। इधर, सियासत में उनके कई विवादास्पद मामले भी सुर्खियों में रहे। इसमें सीकर कलेक्टर से उनकी तनातनी, एक पुलिसकर्मी को गाड़ी में एसी चलाने की घटना पर सबके सामने लताड़ना समेत घटनाओं पर वन मंत्री काफी ट्रोल भी हुए।

यह भी पढ़ें : सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग

 

नगर परिषद आयुक्त के चेंबर में कांग्रेसियों ने किया बवाल

इधर, मंत्री संजय शर्मा के धरने के बाद कांग्रेसी नेता नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका के चेंबर में पहुंच गए, जहां धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सभी कांग्रेस नेता जमीन पर बैठ गए और आयुक्त से सवाल जवाब करने लगे। उन्होंने कहा कि आप यह बताइए मंत्री ने आरोप लगाया है कि आप ना उनकी, न ही जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य शासन मंत्री की बात मान रहे हो। इसका हां या ना में जवाब दीजिए। नेताओं ने कहा कि मंत्री जी कह रहे हैं कि 7 महीने से वह आपसे आग्रह कर रहे हैं, फिर भी आप सफाई कर्मियों को क्यों नियुक्ति पत्र नहीं दे रहे हैं? इस पर नगर परिषद आयुक्त ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि इस संबंध में लगातार पत्राचार हो रहा था, जिसके कारण समय लगता है और बाकि आप क्या कह रहे हैं, मुझे समझ में नहीं आ रहा है। इससे कांग्रेस नेता और भड़क गए।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को बड़ा झटका! क्या अब जेल में ही बीतेगा जन्मदिन, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,