BREAKING NEWS : पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग के तांडव में 8 जिंदा जले, कई मजदूर अभी फंसे है, जानिए
भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह रोंगटे खड़ा कर देने वाला बड़ा भीषण हादसा सामने आया, जहां एक पटाखे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण की उसकी लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। इस हादसे में 8 मजदूरों के जिंदा जलकर मौत होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पटाखे फैक्ट्री में करीब दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। इधर, हादसे को लेकर भिवाड़ी में सनसनी फैल गई। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया, जहां 8 लोगों के शवों को बाहर निकाल गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई मजदूर फैक्ट्री में फंसे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : झोपड़ी में भीषण आग से जिंदा जल गए मां-बेटे, भागने का भी नहीं मिला मौका, जानिए खबर
पटाखे फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मची सनसनी
खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार सुबह 9 बजे अचानक खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक पटाखे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लंबी-लंबी लपेटे दिखाई देने लगी। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आसपास के लोग जान बचाने के लिए दूसरी जगह भाग छूटे। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, जहां रेस्क्यू टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि पटाखे फैक्ट्री में हादसे के समय दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक 8 मजदूरों के शवों को बाहर निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा अभी भी कई मजदूर उसमें फंसे हो सकते हैं। जिन्हें निकालने का काम जारी हैं।
यह भी पढ़ें : चिता से शव को उठाकर ले गई पुलिस, परिजनों ने फिर किया जमकर बवाल, जानिए क्या है मामला
भीषण आग से मजदूरों के शव बन गए कंकाल
पटाखे फैक्ट्री में यह भीषण हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। रेस्क्यू टीम ने शवों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला है। यह शव बुरी तरह आग से झुलस गए और कंकाल के रूप में बदल गए। इस नजारे को देखकर लोगों के दिल भी विचलित हो गए। इससे पहले कि पटाखे फैक्ट्री में आग के चलते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जहां करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे हुए अन्य लोगों को बचाने का काम जारी है।
यह भी पढ़ें : तहसीलदार की क्या औकात होती? कांग्रेसी विधायक ने आखिर अधिकारी को क्यों बताई औकात, जानिए
सिरोही में भी जिंदा जले थे मां बेटे
बता दें कि सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में भी इसी तरह भीषण आग का तांडव देखने को मिला था, जहां एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें एक महिला और उसके चार महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 14 फरवरी की देर रात को हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इधर, महिला के परिजनों का आरोप है कि उसे जलाकर मारा गया है।
यह भी पढ़ें : मामूली वजह से स्कूली छात्रों पर चाकूबाजी का ‘कहर’, शराबी युवकों ने कर दिए कई वार, जानिए पूरी खबर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






